सिवनी

कांग्रेस को जी राम जी योजना से नहीं राम के नाम से समस्या-सांसद

सिवनी. भारतीय जनता पार्टी ने जी राम जी योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया। योजना के सही उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सांसद भारती पारधी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जी राम जी योजना के […]

2 min read
Feb 01, 2026

सिवनी. भारतीय जनता पार्टी ने जी राम जी योजना को लेकर कार्यशाला का आयोजन भाजपा कार्यालय में किया। योजना के सही उद्देश्य को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया। सांसद भारती पारधी ने उपस्थित जनों को संबोधित करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली भाजपा सरकार ने जी राम जी योजना के माध्यम से ग्रामीण विकास का ऐतिहासिक मॉडल तैयार किया है। उनका कहना था कि कांग्रेस को इस योजना से समस्या नहीं, बल्कि राम के नाम से है। इस योजना का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण क्षेत्रों में श्रमिकों को काम प्रदान करना, निश्चित समय पर भुगतान करना और उनके श्रम का सही उपयोग करना है। उन्होंने कहा कांग्रेस को केवल योजना का नाम बदलने से तकलीफ है, लेकिन हमारी सरकार महात्मा गांधी के विचारों को साकार करते हुए देश का विकास कर रही है। यह भी स्पष्ट किया कि इस योजना के तहत रोजगार और अजीविका के साथ-साथ परिसंपत्ति निर्माण और ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूत किया जाएगा। कार्यशाला में भाजपा जिला अध्यक्ष मीना बिसेन ने कहा कि जी राम जी योजना से किसानों और कृषि श्रमिकों को भी लाभ मिलेगा। उनका कहना था कि इस योजना के माध्यम से भारत को 2047 तक एक विकसित राष्ट्र बनाने का लक्ष्य सुनिश्चित किया जा सकेगा। भाजपा कार्यकर्ता इस योजना के बारे में गलत प्रचार का मुकाबला करने के लिए गांव.गांव में जागरूकता अभियान चलाएंगे। सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि भाजपा का नेतृत्व जनकल्याण और देश के हित में कार्य करने वाला है। जी राम जी योजना से मजदूरों का कल्याण होगा, उनकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा और उनका श्रम देश की प्रगति के लिए उपयोग में लाया जाएगा। कार्यशाला में जी राम जी योजना जनजागरण के कार्यक्रम के जिला प्रभारी राकेश बैस और कक्कू पटेल ने कार्ययोजना की विस्तृत प्रस्तुति दी। उन्होंने कहा कि इस योजना के व्यापक लाभ को लेकर भाजपा कार्यकर्ता सशक्त अभियान चलाएंगेए ताकि जनता को सही जानकारी मिले और गलत प्रचार का कोई असर न पड़े। कार्यशाला में जिला पंचायत अध्यक्ष मालती डहेरिया, पूर्व सांसद नीता पटेरिया, पूर्व विधायक राकेश पाल सिंह सहित अन्य गणमान्य मौजूद रहे।

Updated on:
01 Feb 2026 03:05 pm
Published on:
01 Feb 2026 03:04 pm
Also Read
View All

अगली खबर