सिवनी

दंपति की स्कूटी पेड़ से टकराई, दोनों की मौत

सिवनी. कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरवानी में दर्दनाक सडक़ हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। तिरोणी थाना क्षेत्र निवासी अशोक उइके (44) अपनी पत्नी सुनीता उइके (38) के साथ स्कूटी से कुरई से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे।थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि पीपरवानी गांव के पास […]

less than 1 minute read
Feb 12, 2026
तहसीलदार के बेटे की दर्दनाक मौत ( Photo - Patrika )



सिवनी. कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम पीपरवानी में दर्दनाक सडक़ हादसे में पति-पत्नी की मौके पर ही मौत हो गई। तिरोणी थाना क्षेत्र निवासी अशोक उइके (44) अपनी पत्नी सुनीता उइके (38) के साथ स्कूटी से कुरई से गोरखपुर की तरफ जा रहे थे।
थाना प्रभारी कृपाल सिंह तेकाम ने बताया कि पीपरवानी गांव के पास स्कूटी अचानक अनियंत्रित हो गई और सडक़ किनारे एक पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि दंपति ने मौेके पर ही दम तोड़ दिया। हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई की। इसके बाद दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा गया। प्रारंभिक जांच में हादसे का कारण तेज रफ्तार और सडक़ पर संतुलन बिगडऩा बताया जा रहा है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। इस दर्दनाक घटना से मृतकों के परिजनों में कोहराम मच गया है और गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Published on:
12 Feb 2026 11:59 am
Also Read
View All

अगली खबर