सिवनी

दस साल बाद जागा जिला अस्पताल प्रबंधन, मिलेगी सोनीग्राफी जांच सुविधा

सिवनी. जिला अस्पताल में जल्द ही सोनोग्राफी जांच की सुविधा शुरु हो जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सुध ले ली है। जब तक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक गायनोलॉजिस्ट गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच करेंगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने भोपाल मुख्यालय में बात की है। दो गायनोलॉजिस्ट को सोनोग्राफी […]

less than 1 minute read
Feb 12, 2026

सिवनी. जिला अस्पताल में जल्द ही सोनोग्राफी जांच की सुविधा शुरु हो जाएगी। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सुध ले ली है। जब तक अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति नहीं हो जाती तब तक गायनोलॉजिस्ट गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच करेंगी। इसके लिए अस्पताल प्रबंधन ने भोपाल मुख्यालय में बात की है। दो गायनोलॉजिस्ट को सोनोग्राफी जांच को प्रशिक्षण दिया जाएगा। इसके बाद प्रशिक्षण प्राप्त गायनोलॉजिस्ट जिला अस्पताल में गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी जांच कर सकेंगी। बता दें कि जिला अस्पताल में लगभग दस वर्ष से सोनोग्राफी जांच सुविधा नहीं है। ऐसे में मरीजों को निजी क्लिनिक पर महंगी फीस देकर जांच करानी पड़ती है। पत्रिका ने इस मुद्दे को प्रमुखता से उठाया। अस्पताल प्रबंधन ने इसकी सुध लेते हुए पहल की है।

एमआरआई की सुविधा की भी दरकार
जिला अस्पताल में कई विभाग में डॉक्टरों की कमी के साथ ही कई जांच सुविधाएं भी नदारद हैं। अस्पताल में एमआरआई जांच भी नहीं हो रही है। जिला अस्पताल में आलम यह है कि कई बार तो विशेषज्ञ डॉक्टरों की कमी की वजह से मरीजों की जान पर बन आ रही है। आए दिन मरीजों को जबलपुर, नागपुर रेफर कर दिया जा रहा है।

विधायक भी उठाएंगे मुद्दा
सिवनी विधायक दिनेश राय मुनमुन ने कहा कि जिला अस्पताल में रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति को लेकर वे विधानसभा में मुद्दा उठाएंगे। इसके अलावा स्वास्थ्य मंत्री से भी चर्चा कर नियुक्ति कराई जाएगी।

इनका कहना है…
भोपाल मुख्यालय से बात किया गया है। दो गायनोलॉजिस्ट को ट्रेनिंग दी जा रही है। इसके बाद मार्च माह से गर्भवती महिलाओं की सोनोग्राफी अस्पताल में होने लगेगी। स्थाई रेडियोलॉजिस्ट की नियुक्ति के लिए शासन से पत्राचार भी किया जा रहा है।
डॉ. विनोद नावकर, सिविल सर्जन, जिला अस्पताल, सिवनी

Updated on:
12 Feb 2026 12:13 pm
Published on:
12 Feb 2026 12:12 pm
Also Read
View All

अगली खबर