सिवनी

मवेशी चराने गए बुजुर्ग पर बाघ ने किया हमला, नागपुर रेफर

इसी दौरान शाम लगभग 4 बजे बाघ ने उन पर हमला कर दिया।

less than 1 minute read
Nov 21, 2025


सिवनी. कुरई थाना क्षेत्र के ग्राम रमली के जंगल में गुरुवार को मवेशी चराने गए एक बुजुर्ग चरवाहे पर बाघ ने हमला कर लहूलुहान कर दिया। गंभीर रूप से घायल बुजुर्ग को अस्पताल में भर्ती कराया गया। हालत गंभीर होने पर नागपुर रेफर कर दिया गया है। जानकारी के अनुसार कुरई तहसील के ग्राम रहली निवासी रतनलाल पिता तुलसी(65) गुरुवार को मवेशी चराने कक्ष क्रमांक पीएफ 264 बीट पिपरिया के जंगल गए हुए थे। इसी दौरान शाम लगभग 4 बजे बाघ ने उन पर हमला कर दिया। बताया जाता है कि रतनलाल के साथ दो अन्य लोग भी थे। बाघ को देखकर वे भागने लगे। हालांकि रतनलाल भाग नहीं सके और बाघ ने उन पर हमला कर लहूलुहान कर दिया। यह देखकर चरवाहा शोर मचाने लगे, जिसे सुनकर बाघ रतनलाल को छोडकऱ जंगल में चला गया। रतनलाल को उपचार के लिए कुरई अस्पताल लाया गया। जहां से नागपुर रेफर कर दिया गया है। सूचना पाकर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। वन विभाग के अधिकारियों ने घटना की पुष्टि की है। वहीं बाघ की खोज के लिए क्षेत्र में कैमरा लगाया जा रहा है।

Published on:
21 Nov 2025 01:06 pm
Also Read
View All

अगली खबर