
छात्राओं
छपारा. एचपीवी वैक्सीनेशन अभियान को लेकर छपारा विकासखंड के गोरखपुर स्थित कस्तूरबा गांधी की अधीक्षक अंजना शर्मा और हाई स्कूल के प्राचार्य गोविंद उइके ने जागरुकता का परिचय दिया। कस्तूरबा गांधी छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रही 33 छात्राओं को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र छपारा लाकर उन्हें एचपीवी का टीका लगवाया। बीएमओ डॉक्टर तामसिंह इनवाती ने बताया कि केंद्र सरकार के द्वारा सर्वाइकल कैंसर की रोकथाम के लिए 14 से अधिक एवं 15 वर्ष से कम उम्र की बालिकाओं को निशुल्क टीका लगाया जा रहा है।
संबंधित विषय:
Updated on:
13 Mar 2026 08:15 pm
Published on:
13 Mar 2026 08:15 pm
