
after 12 days of marriage newlywed woman murdered by brother in law
Newlywed Murder: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले से एक दिलदहला देने की खबर सामने आई है, यहां एक नवविवाहिता की शादी के 12 दिन बाद ही जेठ ने बेरहमी से कुल्हाड़ी से ताबड़तोड़ वार कर हत्या कर दी। नवविवाहिता के पति ने आरोप लगाया है कि बड़ा भाई कमरा बंद कर पत्नी के साथ दुष्कर्म करना चाहता था और जब पत्नी ने विरोध किया तो उसकी कुल्हाड़ी से हमला कर बेरहमी से हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी फरार हो गया, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है।
सिवनी जिले के खजरी गांव में शुक्रवार की सुबह उस वक्त सनसनी फैल गई जब गांव में रहने वाले बबलू मरकाम की पत्नी सरिता मरकाम की घर में बेरहमी से हत्या कर दी गई। बबलू और सरिता की शादी 12 दिन पहले 10 मई को हुई थी। मृतका के पति बबलू मरकाम का आरोप है कि उसका बड़ा भाई अब्बू लाल मरकाम कमरा बंद कर पत्नी सरिता के साथ जबरदस्ती करने की कोशिश कर रहा था, जब सरिता ने विरोध किया तो अब्बू लाल बौखला गया और गुस्से में आकर सरिता पर कुल्हाड़ी से हमला कर उसकी हत्या कर दी।
घटना की चश्मदीद बबलू मरकाम की भांजी पिंकी ने बताया कि बड़े मामा नई मामी के साथ जबरदस्ती कर रहे थे फिर एकदम से उनने कुल्हाड़ी उठा ली और नई मामी पर हमला कर दिया। मैं मामी को बचाने के लिए घर के अंदर से हंसिया लेकर दौड़ी और शोर मचाया तो बड़ने नाना ने दौड़कर मामी को छुड़ाया और छोटे मामा को बुलाया, तब तक बड़े मामा भाग चुके थे। आरोपी ने गर्दन, पेट और कमर पर कुल्हाड़ी से कई वार किए हैं जिससे सरिता की मौके पर ही मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर मामले की जांच शुरू की। पुलिस के मुताबिक आरोपी अब्बू लाल मरकाम सनकी और आपराधिक प्रवृत्ति का है वो एक मामले में जेल भी जा चुका है। आरोपी के मानसिक रूप से बीमार होने की बात भी सामने आई है। पुलिस हर पहलू से मामले की जांच कर रही है और फरार आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार सर्चिंग कर रही है। इस सनसनीखेज वारदात से पूरे गांव में सनसनी फैल गई और अब सन्नाटा पसरा हुआ है। जिस परिवार में खुशियों का माहौल था उसमें मातम छाया हुआ है।
Published on:
22 May 2026 04:45 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
