19 मई 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

एसपी बोले- सोशल मीडिया पर अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें अग्रेषित करें

बैठक में 27 मई को ईदुज्जुहा, 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती तथा 26 जून को मोहर्रम सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

2 min read
Google source verification
patrika news

सिवनी में आगामी धार्मिक पर्वों एवं आयोजनों को दृष्टिगत रखते हुए प्रभारी कलेक्टर अनिल कुमार राठौर एवं पुलिस अधीक्षक कृष्ण लालचंदानी की संयुक्त अध्यक्षता में पुलिस कंट्रोल रूम सिवनी में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में विभिन्न अधिकारी-कर्मचारी सहित शांति समिति के सदस्य, विभिन्न धर्मों के धर्मावलंबी, गणमान्य नागरिक मौजूद रहे। बैठक में 27 मई को ईदुज्जुहा, 17 जून को महाराणा प्रताप जयंती तथा 26 जून को मोहर्रम सहित अन्य धार्मिक आयोजनों के शांतिपूर्ण, सौहार्दपूर्ण एवं व्यवस्थित आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई।

धर्मावलंबियों द्वारा अवगत कराया गया कि 21 से 23 मई के बीच उर्स का आयोजन किया जाएगा। इस दौरान आयोजित संदल एवं अन्य कार्यक्रमों को सुव्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने हेतु कानून व्यवस्था, सुरक्षा, यातायात, पेयजल, विद्युत आपूर्ति एवं अन्य आवश्यक व्यवस्थाओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रभारी कलेक्टर ने कहा कि जिले में सभी धार्मिक आयोजन आपसी भाईचारे, सामाजिक समरसता एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न होना यहां की गौरवशाली परंपरा रही है। उन्होंने कहा कि प्रशासन का उद्देश्य सभी समुदायों के सहयोग से पर्वों को शांतिपूर्ण एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराना है।

उन्होंने कहा कि आयोजन स्थलों पर पर्याप्त पेयजल उपलब्ध रहे तथा भीड़ वाले क्षेत्रों में आवश्यक बैरिकेडिंग एवं यातायात प्रबंधन की समुचित व्यवस्था की जाए। साथ ही स्वास्थ्य विभाग को आवश्यक चिकित्सा व्यवस्था एवं एम्बुलेंस की उपलब्धता सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए। सभी धर्मावलंबियों एवं समिति सदस्यों से प्रशासन का सहयोग करने तथा जिले की सामाजिक सौहार्द की परंपरा को बनाए रखने की अपील भी की। पुलिस अधीक्षक ने सभी समुदायों से सहयोग की अपील करते हुए कहा कि सोशल मीडिया पर किसी भी प्रकार की अफवाहों पर ध्यान न दें और न ही उन्हें अग्रेषित करें। किसी भी संदिग्ध अथवा भ्रामक जानकारी की सूचना तत्काल प्रशासन एवं पुलिस को दें।

उन्होंने कहा कि कुर्बानी निर्धारित एवं बंद परिसर में की जाए तथा ईदगाहों में नमाज के दौरान व्यवस्था बनाए रखने के लिए पर्याप्त वॉलिंटियर्स की तैनाती सुनिश्चित की जाए। साथ ही पर्वों के दौरान पर्याप्त पुलिस बल तैनात रहेगा एवं कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए सतत निगरानी रखी जाएगी।त्वरित सूचना एवं सहायता के लिए पुलिस कंट्रोल रूम के दूरभाष क्रमांक 7587622616 पर संपर्क किया जा सकता है।

किसानों को ई-विकास प्रणाली एवं तकनीकी ज्ञान देने हेतु कृषि रथ रवाना

खरीफ -2026 के पूर्व कृषकों को विभिन्न विषयों पर तकनीकी मार्गदर्शन प्रदान करने हेतु कृषि रथ रवाना किया जा रहा है। उक्त कृषि रथ जिले के सभी विकासखण्डों की ग्राम पंचायतों में भ्रमण करेगा। कृषि रथ के साथ कृषि वैज्ञानिक, कृषि विभाग के अधिकारी एवं अन्य विभागों के अधिकारी-कर्मचारी भी सम्मिलित रहेंगे।

कृषि रथ के माध्यम से कृषकों को ई-विकास प्रणाली, उर्वरकों का संतुलित उपयोग, जैविक एवं प्राकृतिक खेती, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना, कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाने के उपाय, एकीकृत पोषक तत्व प्रबंधन, फसल विविधिकरण, प्रधानमंत्री धन-धान्य कृषि योजना, पराली प्रबंधन तथा कृषि अभियांत्रिकी द्वारा खरीफ पूर्व खेतों के समतलीकरण आदि विषयों पर तकनीकी जानकारी एवं मार्गदर्शन दिया जाएगा।

जानकारी अनुसार कृषि रथ प्रत्येक विकासखण्ड में 3 ग्राम पंचायतों का भ्रमण कर कृषकों को उन्नत कृषि तकनीकों एवं योजनाओं की जानकारी प्रदान करेगा। उपसंचालक कृषि द्वारा जिले के किसान किसानों अपील की गई है कि वे कृषि रथ के साथ आने वाले कृषि वैज्ञानिकों एवं कृषि तथा अन्य विभागों के अधिकारियों से चर्चा कर तकनीकी मार्गदर्शन प्राप्त करें एवं आधुनिक कृषि तकनीकों को अपनाकर कृषि को लाभकारी व्यवसाय बनाएं।