
सिवनी. एसपी कृष्ण लालचंदानी के निर्देश एवं एएसपी दीपक मिश्रा के नेतृत्व में अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाने हेतु दिनांक 17-18 मई की मध्यरात्रि जिलेभर में व्यापक कॉम्बिंग गश्त अभियान चलाया गया। इस प्रभावी गश्त में जिले के 134 से अधिक पुलिस अधिकारी-कर्मचारियों ने एक साथ मैदान में उतरकर संदिग्ध स्थानों, अपराधियों के ठिकानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन चेकिंग की। 53 स्थायी वारंटी एवं 50 गिरफ्तारी वारंट तामील किए गए। 29 निगरानी बदमाशों की भौतिक जांच कर वर्तमान गतिविधियों की जानकारी ली गई। 39 गुण्डा बदमाशों की चेकिंग कर हिस्ट्रीशीट रिकॉर्ड अद्यतन किया गया।जेल से रिहा हुए अपराधियों एवं सक्रिय बदमाशों को सख्त चेतावनी दी गई कि किसी भी आपराधिक गतिविधि में संलिप्तता पाए जाने पर कठोरतम कार्रवाई की जाएगी। एसपी ने बताया कि जिले में अपराध एवं अपराधियों पर अंकुश लगाने हेतु इस प्रकार की कॉम्बिंग गश्त नियमित अंतराल पर जारी रहेगी। आमजन में सुरक्षा की भावना बढ़ाना एवं असामाजिक तत्वों में कानून का भय व्याप्त करना इस अभियान का मुख्य उद्देश्य है।
चाकू से घायल युवक की हालत स्थिर, 4 आरोपी गिरफ्तार
थाना कांहीवाड़ा में शादी समारोह में गए युवक पर मामूली बात को लेकर चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले चार आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। बता दें कि 17 मई को फरियादी राजेश उर्फ गोलू ऐरपाचे निवासी सिद्ध बाबा मोहल्ला, जामुनटोला द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि 14 मई की रात्रि वह अपने साथी सतीश उर्फ बब्बू कुंजाम निवासी लुंगसा के साथ ग्राम कटेगांव बारात में गया था। वहां मजाक में गाली देने की बात पर अज्जू नामक युवक एवं उसके तीन साथियों से विवाद हुआ था, जिसे मेहमानों ने सुलझा दिया था। वापस लौटते समय ग्राम मेहरापिपरिया के बाजार चौक के पास दो मोटरसाइकिलों से आए चारों आरोपियों ने फरियादी की मोटरसाइकिल रोककर गाली-गलौज व मारपीट की। इसी दौरान एक आरोपी ने चाकू से सतीश उर्फ बब्बू कुंजाम के पेट में जानलेवा वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल सतीश सड़क पर गिर गया। फरियादी डर के कारण मौके से भागकर अपनी ससुराल में छिप गया और 17 मई को हिम्मत जुटाकर थाना कांहीवाड़ा में रिपोर्ट दर्ज कराई। फरियादी की रिपोर्ट पर थाना कांहीवाड़ा में विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज किया गया। संदेह के आधार पर चारों आरोपियों को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिन्होंने अपराध स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से घटना में प्रयुक्त एक लोहे का चाकू एवं दो मोटरसाइकिल बरामद की गई हैं। प्रकरण में धारा 25 आर्म्स एक्ट का इजाफा किया गया है। पुलिस ने बताया कि शिनाख्तगी कार्यवाही लंबित होने के कारण आरोपियों के नाम-पते का खुलासा नहीं किया जा रहा है। वैधानिक कार्रवाई उपरांत चारों आरोपियों को न्यायालय में पेश कर जेल दाखिल किया गया। वही घायल युवक का इलाज नागपुर में चल रहा है। उसकी हालत स्थिर बताई जा रही है।
Published on:
19 May 2026 05:57 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
