
Train operations halted in MP following the Nagpur Express train accident
Seoni- मध्यप्रदेश में ट्रेन हादसा हुआ है। सिवनी Seoni के पास शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस शुक्रवार दोपहर हादसे का शिकार हो गई। ट्रेन की सबसे पीछे वाली एसएलआर बोगी नैनपुर के पास पटरी से उतर गई। इससे ट्रैक भी क्षतिग्रस्त हो गया हालांकि हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। बोगी के पटरी से उतरने से सेक्शन में ट्रेनों का परिचालन ठप हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे की राहत टीम ट्रैक के मरम्मत कार्य में जुट गई। इस दौरान नागपुर शहडोल एक्सप्रेस ट्रेन दोपहर 12.30 से 3 बजे तक पलारी स्टेशन पर ही रूकी रही। ढाई घंटे बाद ट्रेनों का संचालन दोबारा शुरु हो सका।
ट्रेन नंबर 11202 शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस की बोगी पटरी से उतरी लेकिन बड़ा हादसा टल गया। बोगी में आधा केबिन दिव्यांगों के लिए एवं आधा गार्ड केबिन था। ट्रेन को नैनपुर से सिवनी की तरफ दोपहर 12.05 बजे रवाना किया गया था। ट्रेन नैनपुर स्टेशन से 8 किमी दूर गंगाटोला के पास पहुंची थी। इसी दौरान सबसे पीछे वाली बोगी पटरी से उतर गई। गनीमत रही कि लोको पायलट को इसकी जानकारी लगी और उसने तत्काल ट्रेन रोक दी जिससे बड़ा हादसा नहीं हुआ।
शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस की बोगी के पटरी से उतरने की सूचना पर दूसरी दिशा से आ रही नागपुर-शहडोल(11201) एक्सप्रेस को पलारी स्टेशन पर रोक दिया गया। ट्रेन को दोपहर 12.30 से 3 बजे तक पलारी में रोका गया। दोपहर 3 बजे एसएलआरबोगी को अलग कर शहडोल-नागपुर एक्सप्रेस को सिवनी होते हुए नागपुर के लिए रवाना किया गया।
बोगी के पटरी से उतरने की वजह से ट्रैक क्षतिग्रस्त हो गया। सूचना पाकर मौके पर पहुंची रेलवे की राहत टीम ट्रैक के मरम्मत कार्य में जुट गई। ऐसे में नागपुर शहडोल एक्सप्रेस को लगभग ढाई घंटे पलारी स्टेशन पर ही खड़ा रखा गया।
Updated on:
13 Mar 2026 04:20 pm
Published on:
13 Mar 2026 04:19 pm
बड़ी खबरें
View Allसिवनी
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
