सिवनी. छपारा थाना क्षेत्र के बिजना में गुरुवार को पानी की समस्या को लेकर नेशनल हाइवे-44 पर चक्काजाम करने वाले लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक चक्काजाम करने की वजह से सडक़ पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। इसमें आरोपी सतेन्द्र मरकाम, प्रहलाद मरकाम, सुन्दरवती मरकाम, मंशराम […]
सिवनी. छपारा थाना क्षेत्र के बिजना में गुरुवार को पानी की समस्या को लेकर नेशनल हाइवे-44 पर चक्काजाम करने वाले लोगों पर पुलिस ने मामला दर्ज किया है। दोपहर डेढ़ बजे से ढाई बजे तक चक्काजाम करने की वजह से सडक़ पर यातायात व्यवस्था प्रभावित रही। इसमें आरोपी सतेन्द्र मरकाम, प्रहलाद मरकाम, सुन्दरवती मरकाम, मंशराम उइके, उमेश उइके, सुनीता उइके, रामचरण उइके, मनिराम उइके, सुमत उइके, दुर्गा प्रसाद ककोडिया, ब्रजेश तेकाम, अनारकली धुर्वे, मुलिया इरपाचे, वर्षा मरकाम, इमलवती उइके सहित अन्य शामिल हैं। पुलिस ने बताया कि एनएच 44 रोड में ग्राम मुतिया (बिजना) मोड के पास बिजना एवं अमानटोला के लोगो ने बिना किसी अनुमति के अवैध रूप से चक्का जाम कर रोड बाधित की, जिससे अत्याधिक जाम लगने के कारण आने जाने वाले लोगो को परेशानी हुई है।
भाई की हत्या मामले में आरोपी गिरफ्तार
बरघाट थाना क्षेत्र के ग्राम बुढ़ैनाखुर्द गांव में १५ जनवरी को आरोपी ने अपने बड़े भाई की पत्थर मारकर हत्या कर दी थी। इसके बाद से आरोपी फरार था। पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने बताया कि बुढैऩाखुर्द निवासी जितेन्द्र बरकड़े (२९) आए दिन शराब पीता था। इसी बात को लेकर उसका छोटा भाई धर्मेंद्र (२२) उसे शराब न पीने की बात कहता था। जनवारी में दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी धर्मेंद्र ने पत्थर से जितेन्द्र पर हमला कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई।