जिले में पिछले पांच दिनों से जारी हेलमेट विरोधी मुहिम में अब पुलिस ने सरकारी कर्मचारियों को भी हेलमेट की नसीहत देनी शुरु कर दी है। जिससे समाज में सकारात्मक संदेश जाए। पिछले कुछ दिनों से पुलिस पर आरोप लग रहा था कि वह हेलमेट विरोधी मुहिम में मुंह देखा बर्ताव कर रही है। बुधवार को पुलिस ने 738 लोगों के चालान काटे।
जिले में हेलमेट अभियान गुरूवार को भी जारी रहा। गुरुवार को कोतवाली में सौ से ज्यादा लोगों के चालान काटे गए। पुलिस ने गुरुवार को अदालत और कलेक्ट्रेट के सामने यह अभियान चलाया। किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए सारी कार्रवाई की विडीयो रिकार्डिंग की गई। इस अभियान का उद्देश्य लोगों को जागरूक करना है। सड़क हादसों में हो रही घटनाओं को रोकने का है। अधिकतर मौतें सर पर चोट लगने के कारण होती है। वाहन चालक वाहन चलाते समय हेलमेट का उपयोग करें। जिससे जीवन अपना सुरक्षित हो सके।
गुरूवार को कलेक्ट्रेट गेट और कचहरी जाने वाले मार्ग पर चेकिंग पांइट लगाकर कार्रवाई की गई। जहां सरकारी कर्मचारी व अधिवक्ता भी इस कार्रवाई से गुजरे। यातायात पुलिस ने बिना हेलमेट लगाए वाहन चालकों से 250 रुपए का चालान काट समझाइश दी गई है। इस कार्रवाई के दौरान देखने में अधिकतर यह मिला कि पुलिस द्वारा हेलमेट का उपयोग किया जा रहा है। वहीं सरकारी कर्मचारी बिना हेलमेट के नजर आ रहे हैं।