सिवनी

जबलपुर क्राइम ब्रांच के एएसपी करेंगे हवाला मामले की जांच, सिवनी से हुआ ट्रांसफर

आईजी ने विवेचना में त्रुटियां पाए जाने पर लिया फैसला

2 min read
Oct 14, 2025

सिवनी. हवाला मामले की जांच अब जबलपुर क्राइम ब्रांच के एएसपी जितेन्द्र सिंह करेंगे। आईजी प्रमोद वर्मा ने जांच सिवनी से जबलपुर ट्रांसफर कर दी है। उन्होंने यह फैसला सिवनी में हवाला कारोबारियों पर दर्ज हुए अपराध और विवेचना को लेकर हुई त्रुटि पर लिया है। इसके अलावा उन्होंने विवेचना में वरिष्ठ स्तर पर त्रुटि पाए जाने पर सिवनी एसपी सुनील मेहता एवं एएसपी दीपक मिश्रा को शोकॉज नोटिस भी जारी किया है। दरअसल आईजी सोमवार को डीआईजी राकेश सिंह के साथ सिवनी पहुंचे थे। उन्होंने निलंबित एसडीओपी पूजा पांडे, बंडोल थाना प्रभारी अर्पित भैरम सहित 11 पुलिसकर्मियों से वन टू वन चर्चा भी की। बताया जाता है कि निलंबित पुलिसकर्मियों को कड़ी फटकार भी लगाई गई है। आईजी ने बताया कि निलंबित पुलिसर्मियों के खिलाफ इस गंभीर घटनाक्रम में प्राथमिक जांच संदिग्ध आचरण के संबंध में की जा रही है। उसकी प्रगति को जानने के लिए मैं आया था। वरिष्ठ अधिकारियों के साथ चर्चा की है। उन्होंने बताया कि निलंबित पुलिसकर्मियों के संबंध में मैंने जबलपुर एएसपी आयुष गुप्ता को जांच करके तीन दिन में रिपोर्ट देने को कहा था, लेकिन मामला गंभीर है, इसलिए थोड़ा समय लग रहा है। इसके बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। आईजी ने कहा कि यह बहुत गंभीर घटना है। पुलिस की छवि बहुत धूमिल हुई है और यह चिंता का विषय है। इसलिए जांच अच्छे से अच्छा हो, यह प्रयास किया जा रहा है। सिवनी पुलिस महकमे में मायूसी हवाला कारोबार से जुड़े मामले को लेकर आईजी प्रमोद वर्मा द्वारा जांच सिवनी से जबलपुर ट्रांसफर करने से सिवनी जिले में पुलिस महकमे में मायूसी छाई हुई है। तीन आरोपियों से एक करोड़ 25 लाख और जब्त एसपी सुनील मेहता के निर्देश पर लखनवाड़ा थाना पुलिस ने हवाला कारोबारियों पर संगठित अपराध के तहत मामला दर्ज कर अब तक पांच आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पहले एक करोड़ 45 करोड़ रुपए जब्त किए थे। इसके बाद नागपुर जांच करने पहुंची पुलिस ने आरोपी अवकाश जैन से एक करोड़ रुपए एवं अमन गुरनानी से 25 लाख रुपए जब्त किए। दोनों को गिरफ्तार कर लिया गया है। पुलिस ने इससे पहले हवाला कारोबार से जुड़े आरोपी सोहन परमार, शेख मुख्तार, इरफान पठान को गिरफ्तार किया था। सिवनी पुलिस अब तक हवाला के कुल 2 करोड़ 70 लाख रुपए जब्त कर चुकी है। हालांकि आईजी के निर्देश पर लखनवाड़ा पुलिस डायरी जबलपुर क्राइम ब्रांच को भेज रही है।

Published on:
14 Oct 2025 01:38 pm
Also Read
View All

अगली खबर