सिवनी

जल गंगा संवर्धन अभियान : दलसागर तालाब में श्रमदान करने उमड़ा शहरवासी

- विधायक, कलेक्टर व एसपी कचरा बंटोरते दिखे, एसडीएम मेघा शर्मा ने उठाया फावड़ा - छात्राओं की टोली ने बंटोरा प्लास्टिक का कचरा - बड़ी संख्या में पहुंचे लोगों ने चंद घंटे में बदल दी तालाब की सूरत

2 min read
Jun 08, 2024
श्रमदान करने पहुंची टोली ‘पत्रिका’ के साथ।

सिवनी. जलश्रोतों के संरक्षण एवं पुनर्जीवन के उद्देश्य से शासन के निर्देश पर चलाए जा रहे जल गंगा संवर्धन अभियान के तहत शुक्रवार को आम से खास सभी दलसागार तालाब पर श्रमदान करने पहुंचे। अभियान के तहत बड़ी संया में जन समुदाय इक_ा हुआ। जल संरचनाओं की साफ-सफाई किया।

कचरा बंटोरते कलेक्टर व एसपी।


श्रमदान करने पहुंची छात्राओं की टोली प्लास्टिक उठाते हुए नजर आई। एसडीएम मेघा शर्मा फावड़ा चलाते दिखी। विधायक दिनेश राय, कलेक्टर क्षितिज सिंघल व पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार सिंह कचरे को बंटोरते दिखे। इस दौरान कलेक्टर के हाथों में माइक नजर आया। जरूरत पर वे उसका प्रयोग कर रहे थे। देखने से ऐसा लग रहा था कि मानो पूरा शहर दलसागर में उतर आया है।

फावड़ा उठाए एसडीएम मेघा शर्मा।


इसके पूर्व जिला प्रशासन के आव्हान पर सुबह 6.30 बजे सभी लोग दलसागर तालाब पहुंच गए थे। संपूर्ण तालाब को सेक्टरवार विभाजित कर सैकड़ों नागरिकों के दल ने सफाई की। तालाब में मौजूद प्लास्टिक, खरपतवार व कचरे को हटाया गया।

शिक्षक संघ।

सफाई अभियान में बड़ी संख्या में नागरिकों की सहभागिता तथा सक्रिय भागीदारी से कुछ ही घंटे में तालाब की तस्वीर बदली-बदली दिखाई देने लगी। कलेक्टर ने पुनित कार्य में अपनी सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए सभी लोगों की सराहना की एवं आमजनों से दल सागर तालाब एवं आस-पास के क्षेत्र को साफ रखने तथा गंदगी नहीं करने का अह्वान किया।

श्रमदान करते नागरिक।

इस दौरान ‘पत्रिका’ टीम भी अमृतम जलम अभियान के तहत इस कार्य में पूरी मुस्तैदी से जुटी रही। अलग-अलग टोलियों में सफाई कर रहे लोगों को उत्साह भी बढ़ाया और घर मोहल्ले के पास के जलश्रोतों की सफाई का संकल्प भी लिया।

Also Read
View All

अगली खबर