काफी देर तक आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।
सिवनी. नागपुर-जबलपुर मुख्य मार्ग पर सोमवार को पचधार पुल पर दो ट्रकों की भिड़ंत हो जाने पर काफी देर तक आवागमन पूरी तरह से ठप रहा।
कुरई थाना क्षेत्र के पचधार पुल के ऊपर सुबह दो ट्रकों की भिड़त हो गई। जिसमें दोनों ट्रक चालक घायल हो गए। पुल पर ट्रकों के छतिग्रस्त होने के कारण यहां से आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया। सड़क के दोनों ओर लम्बा जाम लग गया। वाहनों की कतारें लगे होने के कारण व्यवस्था बनाने में पुलिस को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ा। बसों में सवार यात्रियों को खासी दिक्कतें उठानी पड़ी। तथा एम्बूलेंस वाहनों में मरीजों और उनके परिजन भी काफी परेशान रहे। पुलिस ने बताया कि ट्रक को हटाने में चार घंटे लग गए। तब जाकर जाम खुल सका और आवागमन सुचारू रूप से संचालित हुआ।
मवेशी से भरा वाहन जब्त, दो अरोपी गिरफ्तार
सिवनी. डंूडासिवनी पुलिस ने क्षेत्र जनता नगर से जबलपुर पिकअप में पशुओं को क्रूरता पूर्वक भरकर ले जाया जा रहा था। मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने चूनाभट्टी बायपास के पास घेराबंदी कर पिकअप वाहन में चार नग मवेशी आरोपी मिर्जा, अब्दुल कलाम के द्वारा ले जाया जा रहा था। पुलिस ने वाहन जब्त कर दोनो के विरूद्ध गौवंश एक्ट के तहत कार्रवाई की है।
पुलिस ने रेड मार १८ बियर, २५ पाव अंग्रेजी किया जब्त
सिवनी. पुलिस अधीक्षक विवेक राजसिंह के निर्देशन में डंूडासिवनी पुलिस ने मंडला रोड स्थित रिलैक्स ढाबे में रेट कर आरोपी राजा साहू द्वारा अवैध रूप से शराब का विक्रय करना पाया गया। वहीं ग्रीन एवेन्यू रेस्टोरेंट में रेट कर आरोपी दीपक रजक द्वारा अवैध रूप से शराब का विक्रय करना पाया गया। जहां 18 बियर एवं 25 पाव अंग्रेजी शराब जप्त की गई। पुलिस ने आरोपियों के विरूद्ध आबकारी एक्ट की कार्रवाई की है।
बैंकों के सामने सड़क पर पार्किंग, लग रहा जाम
नागरिकों में नाराजगी, प्रशासन से कार्रवाई की मांग
सिवनी. शहर में कई बैंक ऐसी जगहों पर स्थित हैं, जहां पार्किंग के कोई इंतजाम नहीं हैं। बैंक में आने वाले लोग सड़क पर ही दोपहिया, चारपहिया वाहन खड़ा कर बैंक में प्रवेश करते हैं, जिससे सड़क पर जाम के हालात निर्मित हो रहे हैं।
शहर के शुक्रवारी चौक स्थित बैंक, जैन मंदिर चौक का बैंक, बारापत्थर स्थित बैंक, कचहरी चौक स्थित बैंक, पुरानी अशोक टाकीज के सामने स्थित बैंक, माधवराव सिंधिया चौक स्थित बैंक, महावीर मढिय़ा के सामने स्थित बैंक, तिकोना पार्क के सामने के बैंक सहित कई अन्य बैंक में पार्किंग के लिए पर्याप्त जगह नहीं है। इसके बावजूद कई बैंक वर्षों से ऐसे ही व्यवस्था संचालित कर रहे हैं। नागरिकों ने पार्किंग व्यवस्था न होने से कई बार बैंक प्रबंधन से भी नाराजगी जाहिर की है। वहीं प्रशासन, पुलिस व यातायात विभाग से भी कार्रवाई के लिए कहा जाता रहा है। कभी-कभार पुलिस या यातायात का बल बैंक के सामने नजर आता है, फिर वही सड़क पर वाहनों की कतार नजर आने लगती है। प्रशासन से उचित कार्रवाई की मांग की गई है।