सिवनी

Big news: पैदल जा रहे कांवडिय़ों को डंपर ने कुचला, दो की मौत, 11 गंभीर

नेशनल हाइवे पर देर रात भीषण सडक़ हादसा,

less than 1 minute read
Aug 08, 2025

सिवनी. बंडोल थाना क्षेत्र अंतर्गत गुरुवार रात नेशनल हाइवे-44 पर भीषण पैदल जा रहे कांवडिय़ों को एक डंपर ने कुचल दिया। इस हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। वहीं 11 लोग गंभीर रूप से घायल हैं। जबकि तीन लोगों को हल्की चोट आई है। घायलों का इलाज जिला अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार कांवडिय़ों का जत्था उत्तर प्रदेश के वाराणसी से जल लेकर पैदल यात्रा करते हुए महाराष्ट्र के अकोला जा रहा था। गुरुवार रात 11.30 बजे जत्था बंडोल थाना के चोरगरठिया गांव के पास पहुंचा था। जत्था के साथ एक ट्रैक्टर भी पीछे-पीछे चल रहा था। इसमें भी कुछ श्रद्धालु बैठे हुए थे। वहीं कावडिय़ों का सामान भी था। इसी दौरान पीछे से आ रही डंपर ट्रैक्टर से जा टकराते हुए कांवडिय़ों को रौंद दिया। इस घटना में दो कांवडिय़ों की मौत हो गई है। जबकि एक 11 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं तीन लोगों को हल्की चोट आई है। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारियों ने घायलों को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया। घायलों ने बताया कि सभी काशी से जल लेकर आ रहे थे। आगे-आगे वे चल रहे थे और पीछे ट्रैक्टर था। तेज गति से डंपर ने आकर टक्कर मार दी। जत्थे में 30-35 लोग काशी से आ रहे थे।

डंपर चालक मौके से फरार
हादसे के बाद चालक डंपर छोडकऱ फरार हो गया। प्रत्यक्षदर्शियों ने उसे काफी खोजने की कोशिश की, लेकिन वह नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने पुलिस को सूचना दी।

Published on:
08 Aug 2025 09:52 am
Also Read
View All

अगली खबर