
Ladli Behna Yojana: मध्यप्रदेश की 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को 30 वीं किस्त का बेसब्री से इंतजार है। लाड़ली बहना योजना की पात्र महिलाओं को इस बार 250 रुपए अतिरिक्त राशि ट्रांसफर की जाएगी। यानी 30वीं किस्त के रूप में लाड़ली बहनों के खाते में 1500 रुपए भेजे जाएंगे।
12 नवंबर को सिवनी आयोजित राज्य स्तरीय कार्यक्रम में 1.26 करोड़ लाड़ली बहनों को डॉ मोहन यादव 1500-1500 रुपए ट्रांसफर करेंगे। मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना ने एक ऐतिहासिक उपलब्धि दर्ज की है। जून 2023 से अक्टूबर 2025 तक योजना के अंतर्गत लाभार्थी महिलाओं को कुल 29 किस्तों में नियमित आर्थिक सहायता राशि का अंतरण किया गया है।
सोमवार को कैबिनेट बैठक में मंत्री चैतन्य कश्यप ने बताया कि मुख्यमंत्री ने भाई दूज के दिन घोषणा की थी कि लाड़ली बहनों को 250 रुपए बढ़ाकर 1250 रुपए की जगह 1500 रुपए दिए जाएंगे। 1 करोड़ 26 लाख लाड़ली बहनों को मार्च 2023 से अब तक करीब 44 हजार करोड़ रुपए दिया जा चुके हैं। इस साल करीब 20,450 करोड़ खर्च होंगे। मुख्यमंत्री यह राशि सिवनी से सिंगल क्लिक के जरिए ट्रांसफर करेंगे।
रक्षा बंधन पर अगस्त 2023, अगस्त 2024 और अगस्त 2025 में लाभार्थी महिलाओं को 250 रूपये की विशेष सहायता राशि तीन बार प्रदान की गई। योजना की शुरूआत से अब तक 44,917.92 करोड़ रूपये की राशि लाड़ली बहनों के खाते में ट्रांसफर की जा चुकी है।