11 जुलाई 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Mp News: 2 दिन से बंद घर खुला तो उड़े होश! कमरे में मिली राख और हड्डियां, शिक्षक दंपती की मौत बनी रहस्य

Seoni Fire Incident: मध्य प्रदेश में सिवनी के उगली में एक बंद घर में भीषण आग लगी और वहां रह रहे शिक्षक दंपति जिंदा आग में जल गए। घटना का दूसरा पहलू यह भी है कि घर में आग लगने की भनक तक पड़ोस में रहने वालों को नहीं लगी।
2 min read
Google source verification
Teacher Couple, Burnt Bodies

House Fire Incident, photo- AI

Seoni Fire Incident: मध्य प्रदेश में सिवनी के उगली में एक बंद घर में भीषण आग लगी और वहां रह रहे शिक्षक दंपति जिंदा आग में जल गए। घटना का दूसरा पहलू यह भी है कि घर में आग लगने की भनक तक पड़ोस में रहने वालों को नहीं लगी। परिजनों की सूचना पर जब घर खोला गया तो अंदर का नजारा देखकर हर कोई दंग रह गया। कमरे में शवों की राख और हड्डियां ही मौजूद थी और कमरे की मौके पर मिली हालत के अनुसार आग की तीव्रता का सहज ही अंदाजा लगाया जा सकता है। पुलिस ने फिलहाल शवों के अवशेष शवगृह में रखवाए हैं।

शिक्षक दंपती या कोई अन्य, डीएनए से पहचान

कमरे में मिले शव पूरी तरह जली हुई हालत में पाए गए हैं। बताया जा रहा है कि पुलिस अब इसे हादसा, आत्महत्या या हत्या जैसे सभी पहलुओं पर बारीकी से जांच करेगी। वहीं शवों की शिनाख्त के लिए पुलिस डीएनए टेस्ट कराएगी। घटना को देखकर पूरा इलाका स्तब्ध है और हर तरफ केवल इसी रहस्यमयी घटना की चर्चा हो रही है।

दो दिन से बंद था घर

पुलिस ने मिली जानकारी के अनुसार घर पिछले दो दिन से बंद था और शिक्षक दंप​ती से उनके परिजनों का कोई संपर्क नहीं हो पा रहा था। जिसके बाद परिजन जब घर पहुंचे तो दरवाजा अंदर से बंद मिला। मामले में सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दरवाजा तोड़ा तो अंदर का नजारा विचिलित करने वाला मिला। फिलहाल मृतकों की पहचान शिक्षिका मालती धुर्वे और शिक्षक समन सिंह धुर्वे के रूप में की जा रही है।

लोगों कों नहीं लगी भनक

घर के अंदर कमरे में दोनों शव पलंग पर पड़े हुए थे। वहीं आग से कमरे में रखा घरेलू सामान भी पूरी तरह जलकर खाक हो गया। पुलिस के अनुसार, घटना दो दिन पहले रात के वक्त या उसके बाद किसी समय घटित हुई है। जबकि, बंद कमरे के अंदर भीषण आग कैसे लगी और बाहर किसी को भनक क्यों नहीं लगी, पुलिस के लिए यह बड़ा सवाल रहस्य बना हुआ है।

डीएनए टेस्ट से होगी शवों की शिनाख्त

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए सिवनी के पुलिस अधीक्षक, केवलारी के पुलिस उपअधीक्षक और फिंगरप्रिंट व फोरेंसिक विशेषज्ञ तुरंत मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए हैं। चूंकि शव पूरी तरह जलकर खाक हो चुके हैं, इसलिए पुख्ता पहचान के लिए दंपती के बच्चों का डीएनए टेस्ट कराया जाएगा। रिपोर्ट मिलने के बाद ही आधिकारिक रूप से यह पुष्टि हो सकेगी कि ये शव शिक्षक दंपति के ही हैं या नहीं।

जांच में जुटी पुलिस

मिली जानकारी के अनुसार, शिक्षक दंपति के बच्चे बाहर रहकर पढ़ाई करते हैं, जिसके कारण वे घटना के समय घर पर मौजूद नहीं थे। पुलिस अब इस बात की गहराई से तफ्तीश कर रही है कि यह एक दर्दनाक हादसा है, आत्महत्या है या फिर इसके पीछे कोई गहरी साजिश और सुनियोजित हत्या है। फिलहाल, उगली थाना पुलिस हर एंगल से मामले की पड़ताल कर रही है।