सिवनी

MP में 15 हजार की रिश्वत लेते ‘सरपंच’ रंगे हाथों धराया, EOW की बड़ी कार्रवाई

MP News: मध्य प्रदेश के सिवनी जिले में EOW ने कार्रवाई करते हुए सरपंच को 15 हजार की रिश्वत लेते रंगे हाथों पकड़ा है।
less than 1 minute read
Mar 09, 2026
seoni news

MP News: मध्य प्रदेश में रिश्वतखोरी के मामले लगातार बढ़ते जा रहे हैं। आए दिन कोई न कोई अफसर या अधिकारी घूस लेते लोकायुक्त के हत्थे चढ़ जाता है। ऐसा ही मामला सिवनी जिले से सामने आया है। यहां पर सरपंच के द्वारा 15 हजार रूपये की रिश्वत ली गई है।

दरअसल, आवेदन शिवचरण नागवंशी जान्हवी नगर चुनाभट्टी के पास ग्राम पलारी सिवनी ने 2 मार्च को EOW जबलपुर में शिकायती आवेदन दिया था। जिसमें बताया था कि ग्राम पलारी में पिछले 4-5 साल से टपरिया बनाकर रह रहा है। उसके पास यहां के अलावा रहने की कोई जगह नहीं है। अपनी टपरिया में कुछ सुधार कार्य कराने के लिये गांव के सरपंच राम गोपाल डेहरिया ने 15000/-रुपये की मांग की थी। शिकायत का सत्यापन किये जाने पर आरोपी द्वारा 15000/-रुपये की रिश्वत की मांग सही पायी गई।

15 हजार की रिश्वत लेते धराया सरपंच

EOW जबलपुर ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए सिवनी जिले के ग्राम पंचायत पलारी के सरपंच रामगोपाल डेहरिया को सिवनी बस स्टैण्ड पर रंगे हाथों दबोच लिया। आरोपी सरपंच ने गांव के ही एक गरीब ग्रामीण से उसकी टपरिया (झोपड़ी) सुधारने के बदले रिश्वत की मांग की थी।

आरोपी सरपंच के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम (संशोधित 2018) की धारा 7 के तहत मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।

Published on:
09 Mar 2026 07:09 pm