सिवनी

भरभराकर गिरा सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग का स्लैब: 10 मजदूर घायल, 3 गंभीर

MP News: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले में सीएम राइज स्कूल की बिल्डिंग का स्लैब गिरने से 10 मजदूर घायल हो गए।

less than 1 minute read
Sep 19, 2025

MP News: मध्यप्रदेश के सिवनी जिले के केवलारी के सांदीपनी विद्यालय में बड़ा हादसा हो गया। बिल्डिंग का एक स्लैब भरभराकर गिरने से 10 मजदूर घायल हो गए। इनमें से तीन की हालत गंभीर बनी हुई है। सभी मजदूरों को इलाज के लिए जिला अस्पताल रेफर किया गया है।

मामले की जानकारी लगते ही मौके पर पुलिस-प्रशासन के लोग पहुंच गए। स्थानीय लोगों की मदद से मलबे में दबे मजदूरों को बाहर निकाला गया। सभी घायलों का इलाज अस्पताल में जारी है।

दरअसल, यह बिल्डिंग निर्माणधीन थी। इसके निर्माण कार्य की शुरुआत फरवरी 2024 में हुई थी। इसका ठेका भोपाल की एक कंपनी ने लिया था। इस हादसे के बाद क्षेत्रीय नेताओं ने निर्माण-कार्य की गुणवत्ता को लेकर सवाल उठाए हैं।

Published on:
19 Sept 2025 09:03 pm
Also Read
View All

अगली खबर