सिवनी

नक्सलवाद को खत्म करने 156 पुलिसकर्मियों का हुआ था स्थानांतरण, नहीं हुई नई तैनाती

सबसे अधिक सिवनी जिले से 156 पुलिसकर्मी शामिल थे। हालांकि इन पुलिसकर्मियों के बदले सिवनी जिले में नए पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई। ऐसे में सिवनी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही है। जिले के थानों में पुलिसकर्मियों की संख्या काफी कम हो गई है।

2 min read
Apr 28, 2026

जिले को एक साल से इंतजार, बल की कमी लडखड़़ा रही पुलिस व्यवस्था

सिवनी. नक्सलवाद को खत्म करने के लिए लगभग एक साल पहले पुलिस मुख्यालय के निर्देश पर सिवनी, छिंदवाड़ा, नरसिंहपुर सहित अन्य जिलों से काफी संख्या में पुलिसकर्मियों का स्थानांतरण बालाघाट एवं मंडला जिले में किया गया था। इसमें सबसे अधिक सिवनी जिले से 156 पुलिसकर्मी शामिल थे। हालांकि इन पुलिसकर्मियों के बदले सिवनी जिले में नए पुलिसकर्मियों की तैनाती नहीं की गई। ऐसे में सिवनी जिले के विभिन्न थाना क्षेत्र में पुलिस व्यवस्था बनाने में परेशानी हो रही है। जिले के थानों में पुलिसकर्मियों की संख्या काफी कम हो गई है। दरअसल नक्सलवाद को खत्म करने के लिए पुलिस मुख्यालय से सिवनी सहित आसपास के जिलों से पुलिसकर्मियों से आवेदन मांगा गया था। बताया जाता है कि पुलिस मुख्यालय ने ट्रांसफर निति में बदलाव करते हुए ऐसे पुलिसकर्मियों को भी ट्रांसफर किया गया, जिनका गृह जिला बालाघाट या फिर मंडला है। इसके पीछे वजह यह थी कि ये पुलिसकर्मी अपने गृह जिले को बेहतर तरीके से समझ रहे हैं और नक्सलवाद को खत्म करने में उनकी भूमिका महत्वपूर्ण रहेगी। इसके सार्थक परिणाम भी देखने को मिले। हालांकि इस प्रक्रिया में सबसे अधिक सिवनी जिला प्रभावित हुआ। यहां से 156 पुलिकर्मियों के स्थानांतरण बालाघाट, मंडला में कर दिया गया। इसमें आरक्षक, प्रधान आरक्षक रैंक के पुलिसकर्मी शामिल थे। पुलिस मुख्यालय ने इनके बदले सिवनी जिले में नई तैनाती नहीं की गई। जिससे जिले में अपराध पर प्रभावी तरीके से कार्य नहीं हो पा रहा है।

सडक़ हादसे में तीन घायल
बंडोल थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी के पास एक कार ने बाइक को टक्कर मार दिया। हादसे मेें तीन लोग घायल हो गए। पुलिस ने बताया कि ग्राम बांद्रा निवासी जीतेन्द्र राय (35) अपनी पत्नी नागेन्द्री राय व लडक़ा नमन राय (10) के साथ सिवनी शादी में शामिल होने जा रहे थे। जैसे ही कलारबांकी तरफ आने वाली रोड ग्राम देवरी समीम घर के सामने आम रोड पर पहुंचे थे कि पीछे से आ रही कार चालक ने लापरवाही पूर्वक चलाते हुए टक्कर मार दिया। हादसे में तीनों घायल हो गए। पुलिस ने शिकायत पर कार चालक पर मामला दर्ज कर जांच मेें लिया है।

क्या कहते हैं अधिकारी

जिले से लगभग 150 पुलिसकर्मी स्थानांतरण होकर बालाघाट एवं मंडला गए हैं। जिले में बल की कमी को लेकर पुलिस मुख्यालय से पत्राचार किया गया है।
सुनील मेहता, एसपी

Published on:
28 Apr 2026 10:12 am
Also Read
View All