28 अप्रैल 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

दिनभर धूप ने ढाया सितम, शाम को हुई बूंदाबादी

कभी तेज धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप ने सितम ढाया। इसके बाद दोपहर 3 बजे के आसपास मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए। कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी हुई। लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि इसके बाद फिर से धूप निकल गई।

less than 1 minute read
Google source verification

मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए।


सिवनी. मौसम में उतार-चढ़ाव का दौर बना हुआ है। कभी तेज धूप तो कभी बादल छा रहे हैं। सोमवार को सुबह से लेकर दोपहर तक तेज धूप ने सितम ढाया। इसके बाद दोपहर 3 बजे के आसपास मौसम बदल गया और आसमान में बादल छा गए। कई क्षेत्रों में हल्की बूंदाबादी हुई। लोगों को थोड़ी राहत मिली। हालांकि इसके बाद फिर से धूप निकल गई। जिससे लोगों को उमस भरी गर्मी का सामना करना पड़ा। जिले में गर्मी अपना तेवर दिखा रही है। सुबह से ही तेज धूप चुभने लगी है, जबकि दोपहर में गर्म हवा लोगों को बेहाल कर रही हैं। स्थिति यह है कि अब रात में भी राहत नहीं मिल रही और तापमान लगातार बढ़ता जा रहा है। सोमवार को अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री सेल्सियस एवं न्यूनतम तापमान 28.2 डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया। शहर में सुबह 8 बजे के बाद ही धूप तीखी हो जाती है और दोपहर तक गर्म हवाओं का असर बढ़ जाता है। शाम तक गर्मी बनी रहने से लोगों को राहत नहीं मिल रही।

जनजीवन पर असर
शहर में तेज गर्मी का असर दिख रहा है। दोपहर में सडक़ों पर सन्नाटा पसर जा रहा है। लोग सुबह और शाम के समय ही बाहर निकलना पसंद कर रहे हैं। लोग दिनभर धूप से बचने के लिए छांव, कूलर और एसी का सहारा लेते नजर आ रहे हैं। गर्मी से बिजली-पानी की खपत में इजाफा हो रहा है। कूलर-एसी की मांग बढऩे लगी है। बाजारों में दोपहर के समय ग्राहकों की संख्या घट रही है, जबकि शाम को रौनक बढ़ रही है।