27 अप्रैल 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

Murder: युवक की हत्या से बिगड़ा माहौल, ग्रामीणों ने किया शव रखकर प्रदर्शन

लखनादौन थाना क्षेत्र के ग्राम नागदाह निवासी गोधन यादव (30) अपने छह साथियों के साथ शुक्रवार रात शादी समारोह से वापस लौट रहे थे।

2 min read
Google source verification

मामूली विवाद बनी वजह, आरोपी फरार


सिवनी. घंसौर थाना क्षेत्र के ग्राम बरोदा गिड्डा के पास शनिवार रात बीच सडक़ पर कार खड़ी कर शराब पी रहे युवकों द्वारा शादी समारोह से लौट रहे बैड-बाजा दल पर हमला किए जाने की सनसनीखेज घटना सामने आई है। इस हमले में एक युवक की मौत हो गई। वहीं दो अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
घंसौर थाना प्रभारी लक्ष्मण झारिया ने बताया कि लखनादौन थाना क्षेत्र के ग्राम नागदाह निवासी गोधन यादव (30) अपने छह साथियों के साथ शुक्रवार रात शादी समारोह से वापस लौट रहे थे। बरोदा तिगड्दा पहुंचने पर कुछ लोग सडक़ के बीचो-बीच कार खड़ी कर शराब पी रहे थे। जिससे आवागमन में परेशानी हो रही थी। रास्ता साफ करने के लिए गोधन यादव ने वाहन हटाने को कहा। जिस पर दोनों पक्षों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद ने हिंसक रूप ले लिया और शराब के नशे में धुत एक युवक ने गोधन यादव पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। बीच-बचाव करने पहुंचे हल्के वंशकार और संजू वंशकार पर भी आरोपियों ने हमला कर उन्हें घायल कर दिया। घटना के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायलों को तत्काल अस्पताल ले जाया गया। जहां रास्ते में ही गोधन यादव ने दम तोड़ दिया। घायल हल्के वंशकार की हालत गंभीर होने पर डॉक्टर ने जबलपुर रेफर कर दिया।

ग्रामीणों ने किया चक्काजाम
घटना से आक्रोशित ग्रामीणों ने परिजनों के साथ रविवार सुबह लखनादौन से घंसौर रोड स्थित हररई मार्ग पहुंच गए। वाहन पर शव रखकर चक्का जाम कर दिया और आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी की मांग की। सूचना पाकर पुलिस एवं प्रशासन के आला अधिकारी पहुंचे और परिजनों को समझाइश दी। हालांकि परिजनों का कहना था कि जब तक आरोपी पकड़े नहीं जाते तब तक वे प्रदर्शन करते रहेंगे। हालांकि काफी समझाइश एवं आश्वासन के बाद लगभग दो घंटे बाद प्रदर्शन समाप्त हुआ।

दोनों तरफ लगा लंबा जाम
सडक़ पर प्रदर्शन की वजह से हररई मार्ग के दोनों तरफ वाहनों का लंबा जाम लग गया। ग्रामीण सडक़ पर ही बैठ गए। तेज धूप की वजह से वाहनों में बैठे लोग परेशान हुए। आम लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

इनका कहना है…
युवक की हत्या मामले में पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है। जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी की जाएगी।
सुनील मेहता, एसपी, सिवनी