बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी मुरलीधर पटले ने की। उन्होंने कहा कि सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएं।
सिवनी. आगामी त्योहारों होली, ईद एवं नवरात्र को लेकर भीमगढ़ चौकी परिसर में शांति समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता चौकी प्रभारी मुरलीधर पटले ने की। उन्होंने कहा कि सभी पर्व आपसी सौहार्द, भाईचारे और शांति के साथ मनाए जाएं। त्योहारों के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने एवं किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को देने की अपील की गई। त्योहारों के दौरान जुलूस मार्ग, यातायात व्यवस्था, साफ.-सफाई एवं सुरक्षा के विशेष इंतजाम किए जाएंगे। उन्होंने सभी समुदायों से सहयोग की अपेक्षा करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या सोशल मीडिया पर भ्रामक संदेशों से बचें और शांति एवं सद्भाव बनाए रखें। बैठक का उद्देश्य क्षेत्र में शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण वातावरण सुनिश्चित करना रहा। बैठक में रमेश उइके, भजन चौकसे, महेंद्र अवधिया, ताहीर खान, तौफिक खान, हमीद कुरेशी, सुरेंद्र भारती, मिथलेश ठाकरे, गणेश धुर्वे, राम प्रसाद भलावी, कलीम खान, तरुण पटेल, पवन आरसे, महेंद्र साहू, मुकेश उइके एवं देवेंद्र लोधी सहित क्षेत्रीय जनप्रतिनिधि एवं गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
बाइक की टक्कर से एक घायल
सिवनी. कान्हीवाड़ा थाना क्षेत्र भोमा के पास दो बाइक की टक्कर में एक घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि ग्राम छीतापार निवासी गुलाब मर्सकोले (46) बाइक से जा रहा था। इसी दौरान भोमा के पास दूसरी बाइक चालक ने टक्कर मार दी। हादसे में गुलाब घायल हो गया। उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। शिकायत पर पुलिस ने बाइक चालक पर मामला दर्ज कर जांच में लिया है।