सिवनी

गंदी नाली एवं अतिक्रमण से परेशान वार्डवासियों ने कलेक्टर से की शिकायत

सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह, अपर कलेक्टर सीएल चनाप, अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

less than 1 minute read
Feb 27, 2026

जिला स्तरीय जनसुनवाई में आए 188 आवेदन


सिवनी. जिला स्तरीय जनसुनवाई का आयोजन मंगलवार को कलेक्टर शीतला पटले की अध्यक्षता में संपन्न हुई। जनसुनवाई में 188 आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर सीईओ जिला पंचायत अंजली शाह, अपर कलेक्टर सीएल चनाप, अपर कलेक्टर सुनीता खंडायत सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे। जनसुनवाई में तहसील केवलारी अंतर्गत ग्राम सरंडी निवसी चिंतामन पारधी ने खसरा ऑनलाईन दर्ज कराए जाने, वार्ड नंबर 6 केवलारी निवासी रमेश नाग ने भू-धारक पट्टा दिलाए जाने, तहसील छपारा अंतर्गत ग्राम डांगावानी निवासी त्रिवेणी पखारी ने ग्राम की पेयजल पाइपलाइन चालू कराए जाने, तहसील सिवनी अंतर्गत ग्राम डोरली छतरपुर निवासी उदय कुमार विश्वकर्मा ने वोटर आईडी कार्ड में सुधार कार्य कराए जाने, ग्राम जाम सिवनी निवासी मोहित साहू ने छात्रवृत्ति की राशि दिलाए जाने, समस्त भगतसिंह वार्ड सिवनी निवासी ने नाली साफ कराए जाने एवं अतिक्रमण हटाये जाने, ग्राम खैरी सिवनी निवासी कमला बाई ने प्रधानमंत्री आवास योजनांतर्गत अंतिम किश्त दिलाए जाने, ग्राम बिनेकी सिवनी रामदीन बघेल ने गरीबी रेखा का कार्ड बनाए जाने, तहसील धनौरा अंतर्गत ग्राम जामुनपानी निवासी हीरादास बैरागी ने मुआवजा राशि दिलाए जाने, तहसील कुरई अंतर्गत ग्राम धोबीसर्रा निवासी बस्तीराम परते ने प्रधानमंत्री सम्मान निधि की राशि दिलाए जाने, ग्राम गोरखपुर कुरई निवासी अशीष अडम्बे ने सुपर 5000 हजार योजना का लाभ दिलाए जाने, ग्राम ग्वारी केवलारी निवासी राखी तेकाम ने अभिलेख दुरूस्त कराए जाने, सिवनी निवासी अंकित बघेल ने जाति प्रमाण दिलाए जाने, ग्राम चरगांव केवलारी निवासी सेवती बाई ने आवास का पट्टा दिलाए जाने, ग्राम झगरा केवलारी निवासी धीरज रजक ने जन्म प्रमाण पत्र दिलाए जाने सहित कुल 188 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण किए जाने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

Published on:
27 Feb 2026 09:58 am
Also Read
View All

अगली खबर