सिवनी

Public: अतिक्रमण की समस्या को लेकर 70 किमी दूर से मुख्यालय पहुंचे ग्रामीण

जिला स्तरीय जनसुनवाई में कलेक्टर से लगाई गुहार

2 min read
Jul 09, 2025


सिवनी. जिले में लोगों की समस्याएं स्थानीय स्तर पर सुनी नहीं जा रही हैं। शायद यही वजह है कि भारी बारिश के बावजूद मंगलवार को कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में आयोजित जिलास्तरीय जनसुनवाई में 100 से अधिक लोग अपनी समस्या लेकर पहुंचे और उन्होंने अपनी फरियाद कलेक्टर संस्कृति जैन को सुनाई। जनसुनवाई में जिला मुख्यालय से लगभग 70 किमी दूर धनौरा तहसील के ग्राम बरबसपुर के ग्रामीण अतिक्रमण की समस्या को लेकर पहुंचे। ग्रामीणों का कहना था कि राजस्व भूमि पर कुछ लोगों ने अतिक्रमण कर लिया है। जबकि खाली जमीन पर होलिका दहन सहित अन्य कार्य किए जाते थे। अतिक्रमण की वजह से कुछ दिन पहले बिजली के करंट से पशुओं की भी मौत हो चुकी है। ग्रामीणों का कहना था कि इसके पूर्व तहसीलदार को आवेदन दिया गया था, लेकिन अब तक कार्यवाही नहीं हुई।
जनसुनवाई में अंबेडकर वार्ड मंगलीपेठ सिवनी निवासी राजकुमारी डहेरिया एवं अन्य ने नजूल पट्टा एवं बिजली प्रदाय किए जाने, ग्राम घाटपिपरिया सिवनी निवासी अनारकली धुर्वे ने डीएलएड की छात्रवृत्ति दिलाने, ग्राम बिठली सिवनी निवासी चंदन लाल बट्टी ने वृद्धा पेंशन का लाभ दिलाने, बारपत्थर सिवनी निवासी नत्थूलाल मालवी ने क्षतिपूर्ति मुआवजा राशि दिलाने, कबीर वार्ड सिवनी निवासी कमलसिंह धुर्वे ने धारणाधिकार पत्र दिलाने, सिवनी निवासी साक्षी नागोत्रा ने छात्रावास में प्रवेश दिलाने, ग्राम खैरी सिमरिया सिवनी निवसी कमला सनोडिया ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम रहलोन तहसील लखनादौन निवासी बुद्धू ओझा ने वनभूमि का पट्टा दिलाए जाने, ग्राम ताखलाकला तहसील बरघाट निवासी राजकुमार ठाकुर ने किसान सम्मान निधि का लाभ दिलाने, ग्राम बर्रा बिछुआ तहसील छपारा निवासी भूपेन्द्र राजपूत ने भूमि में आवेदक का नाम दर्ज कराने, ग्राम सीवर कन्हार तहसील कुरई निवासी मंगलचंद कलार ने भूमि बंधक मुक्त कराए जाने, ग्राम बम्होडी सिवनी निवासी सुकरती भांगरे ने राशन दिलाने, ग्राम बखारी सिवनी निवासी सोहनलाल ने भूमि का मुआवजा की राशि दिलाने, ग्राम बींझावाडा सिवनी निवासी अशोक श्रीवास्तव ने प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ दिलाने, ग्राम बरबसपुर तहसील धनौरा निवासी अश्वनी बोरकर एवं समस्त ग्रामवासियों द्वारा ट्रांसफॉर्मर की लीड बदलने, सुभाषवार्ड सिवनी निवासी श्रीकांत दुबे ने राजस्व रिाकर्ड में नक्शा सुधार किए जाने सहित कुल 101 आवेदन प्राप्त हुए। प्राप्त आवेदनों पर नियमानुसार कार्यवाही कर शीघ्र निराकरण करने के निर्देश कलेक्टर ने संबंधित विभागाधिकारियों को दिए।

Published on:
09 Jul 2025 10:22 am
Also Read
View All

अगली खबर