शहर में तेज हवाओं के साथ हुई बूंदाबादी
सिवनी. मौसम का मिजाज एक बार फिर बदल गया है। जिले के कुछ क्षेत्रों में दोपहर तीन बजे के आसपास बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। वहीं शहर एवं आसपास के क्षेत्रों में तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी तक मौसम सीमित रहा। अधिकतम तापमान 37.4 डिसे एवं न्यूनतम तापमान 25.4 डिसे रिकॉर्ड किया गया। तेज हवाओं के चलते खेतों में कई जगह खड़ी फसल बिछ गई। इससे किसानों को नुकसार पहुंचा है। इससे पहले गुरुवार सुबह से ही तेज धूप निकली। जिससे लोगों को भीषण गर्मी का सामना हुआ। दिन में लोग घर से बाहर निकलने में परहेज कर रहे थे। गर्मी से राहत पाने की उम्मीद लिए बैठे लोगों को बहुत अधिक देर तक इंतजार नहीं करना पड़ा। दोपहर दो बजे के बाद मौसम ने अचानक करवट ले लिया। आसमान में काले बादल छा गए और धूल भरी आंधी चलने लगी। देखते ही देखते मौसम में फिर बदलाव हुआ और बंूदाबादी होने लगी। वहीं छपारा में दोपहर दो बजे के आसपास तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि हुई। चने के आकार के ओले गिरे। लगभग आधा घंटा हुई बारिश के चलते तापमान में गिरावट आ गई। इससे लोगों को गर्मी से राहत मिली। मौसम विभाग ने आगामी दिनों में भी तेज हवाओं के साथ बूंदाबादी की संभावना जताई है।
नया पश्चिमी विक्षोभ आने की संभावना