2 फ़रवरी 2026,

सोमवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

पुरातात्विक विरासत से परिचित हुए केवि के विद्यार्थी

सिवनी. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन बादल भोई आदिवासी म्यूजियम, छिंदवाड़ा में किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व पुरातात्विक विरासत से परिचित कराना एवं इतिहास विषय के प्रति रुचि विकसित करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संग्रहालय में प्रदर्शित प्राचीन […]

less than 1 minute read
Google source verification

सिवनी. पीएम श्री केन्द्रीय विद्यालय के विद्यार्थियों के लिए शैक्षिक भ्रमण का आयोजन बादल भोई आदिवासी म्यूजियम, छिंदवाड़ा में किया गया। इस भ्रमण का उद्देश्य विद्यार्थियों को जिले की ऐतिहासिक, सांस्कृतिक व पुरातात्विक विरासत से परिचित कराना एवं इतिहास विषय के प्रति रुचि विकसित करना था। भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने संग्रहालय में प्रदर्शित प्राचीन सिक्के, मूर्तियां, शिलालेख, पारंपरिक वस्तुएं एवं ऐतिहासिक दस्तावेजों का अवलोकन किया। संग्रहालय में मौजूद जानकारियों के माध्यम से विद्यार्थियों को क्षेत्र के प्राचीन इतिहास, जनजातीय संस्कृति एवं सामाजिक जीवन के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त हुई। गाइड एवं शिक्षकों द्वारा प्रत्येक प्रदर्शनी के ऐतिहासिक महत्व को सरल भाषा में समझाया गया। विद्यार्थियों ने इस भ्रमण को अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं रोचक बताया तथा भविष्य में ऐसे और भ्रमण आयोजित करने की इच्छा व्यक्त की। प्राचार्य दीपक साहू ने बताए कि इस प्रकार के शैक्षिक भ्रमण विद्यार्थियों को पुस्तकीय ज्ञान के साथ-साथ वास्तविक ऐतिहासिक साक्ष्यों से जोड़ते हैं, जिससे उनकी समझ और भी सुदृढ़ होती है। विद्यालय के शिक्षकों में डॉ. रामशंकर तिवारी, मोहनसिंह बिनवार, उषा नेवले और प्रेरणा बंसल का सहयोग रहा।

Story Loader