
Jewellery Shop Stolen Case : मध्य प्रदेश के शहडोल में दिनदहाड़े एक ज्वेलरी शॉप में चोरी की हैरान कर देने वाली वारदात हुई है। बता दें कि, यहां दो महिलाएं और एक पुरुष ग्राहक बनकर पहुंचे थे, जिन्होंने पलक झपकते ही ज्वेलरी शॉप के काउंटर से करीब 30 ग्राम सोने के लॉकेटों से भरा बैग लेकर फरार हो गए। घटना के बाद कोतवाली थाना इलाके के अंतर्गत आने वाले गंज इलाके में सनसनी फेल गई। घटना क्षेत्र की 'मदन गोल्ड' ज्वेलरी शॉप पर घटी है।
ज्वेलरी शॉप संचालक शिवांश सोनी का कहना है कि, घटना उस समय घटी है, शॉप संचालक ग्राहकों को ज्वेलरी दिखा रहे थे। तभी ग्राहक बनकर दो महिलाएं और एक पुरुष ठग दुकान में दाखिल हुए। तीनों ने पहले ज्वेलरी दिखाने की मांग की। जब दुकानदार सामान की जांच कर रहा था, तभी काउंटर के पास बैठी महिला ने मौका पाकर गहनों से भरे बैग पर हाथ साफ कर दिया।
बैग में करीब 30 नग सोने के छोटे लॉकेट रखे थे। चोरी के बाद तीनों एक-एक कर दुकान से बाहर निकल गए। जब कर्मचारी ने दूसरे ग्राहक को लॉकेट दिखाने के लिए बैग तलाशा, तो वह गायब मिला। तत्काल CCTV फुटेज चेक किया गया, जिसमें एक महिला साफ तौर पर चोरी करते हुए दिखाई दी।
पीड़ित शरद सोनी ने बताया कि करीब 3 बजकर 50 मिनट पर 2 महिलाएं और एक पुरुष आए थे। उन्होंने अपनी अंगूठी दिखाते हुए कहा कि वो इसे बेचना चाहते हैं। अंगूठी भी नकली थी। इस दौरान करीब 30 ग्राम सोने से भरा एक बैग महिला ने चालाकी से उठाया और अपने पास रख लिया। वारदात को अंजाम देते ही तीनों तुरंत ही मौके से उठकर वऔर डेढ़ मिनट के अंदर सभी चले गए।
घटना के बाद पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई है। CCTV फुटेज के आधार पर तीन अज्ञात आरोपियों पर केस दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी गई है। बता दें, कुछ समय पहले भी शहडोल में हिप्नोटाइज कर वृद्ध महिला की ज्वेलरी चोरी का मामला सामने आया था। मामले में अबतक पुलिस को कोई सुराग हाथ नहीं लगा है।ॉ