शहडोल

बीएसएनएल के 41 अधिकारी व कर्मचारियों ने लिया वी आर एस

स्टाफ की कमी से बढऩे लगी विभागीय परेशानी
less than 1 minute read
• •
Updated: 4 Feb 2020, 9:46 PM IST
bsnl
bsnl

शहडोल. दूर संचार कंपनी बीएसएनएल के संभाग के 41 अधिकारी व कर्मचारियों ने पिछले 31 जनवरी को वॉलेंट्री रिटायर्डमेंट यानि वीआरएस ले लिया है।जिससे स्टाफ में कमी आ गई है और विभागीय कार्यों में अब परेशानियां बढऩे लगी है। इस संबंध में बीएसएनएल के टीडीएम नरेन्द्र कुमार सल्लाम ने बताया है कि संभाग के शहडोल, उमरिया व अनूपपुर जिले में 74 अधिकारियों व कर्मचारियों का स्टाफ था, जिसमें 41 लोगों द्वारा वीआरएस लेने के बाद अब आधे से भी कम 33 लोग बचे हैं। जिससे अब कार्य की चुनौतियां बढ़ गई है। वीआरएस लेने वालों में प्रमुख रूप से टीडीएम बब्बन प्रसाद, डीई एनएल धुर्वे, एडी एडमिन आरके जायसवाल, एसडीओ फोन बीएस चौहान, मुख्य लेखाधिकारी पीके मिश्रा, जेटीओ आउटडोर डीके गौर सहित अन्य कई कर्मचारी शामिल है। गौरतलब है कि बजट की कमी के चलते कंपनी ने अपने स्टाफ को वीआरएस का विकल्प दिया था। जिसके लिए उक्त अधिकारी व कर्मचारियों ने रिटायरमेंट के लिए आवेदन दिए थे। अधिकारियों के मुताबिक कंपनी ने ज्यादातर सेवाएं ऑनलाइन कर दी हैं। यहां तक कि कुछ सेवाओं के लिए आउटसोर्सिंग शुरू की है।

Published on: