शहडोल

सात करोड़ रुपए से अधिक राशि वसूली का है मामला, 60 दुकानदारों को नोटिस

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
• •
Updated: 28 Apr 2018, 12:32 PM IST
60 shopkeepers notice, case of recovering more than seven crore rupees

शहडोल- नगर में नगरपालिका द्वारा बनाए गए लगभग 6 शॉपिंग कांपलेक्स और व्यावसायिक परिसरों में नगर के दुकानदारों और व्यपारियों द्वारा नीलामी के बाद दुकानों की राशि जमा नहीं करने पर नगर के लगभग 60 से अधिक दुकानदारों और व्यापारियों को नोटिस जारी करते हुए राशि जमा करने को कहा है।

अगर व्यापारियों द्वारा राशि जमा नहीं की गई तो दुकानदारों और व्यापारियों द्वारा बोली में ली गई दुकानों की अमानत और अग्रिम राशि राजसात करने की कार्रवाई के साथ दुकान निरस्ती की कार्रवाई की जाएगी। गौरतलब है कि नपा द्वारा नगर के लगभग आधा दर्जन व्यावसायिक परिसरों में से १४ करोड़ रुपए की राशि में से अब तक 5 करोड़ 24 लाख 32 हजार 278 रुपए ही जमा किए गए हैं, जबकि अभी भी तीन साल से अधिक समय से 7 करोड़ 44 लाख 37 हजार 722 रुपए नीलामी के बाद लगभग 60 दुकानदारों ने राशि जमा नहीं की है।

इससे जहां एक ओर राशि जमा नहीं होने के चलते नगरपालिका को लाखों रुपए ब्याज का नुकासान हो रहा है, वहीं नगर के विकास कार्य प्रभावित हो रहे हैं। बताया गया है कि परिषद अब इस मामले को परिषद में प्रस्ताव लाने की तैयारी कर आवंटित दुकानों को निरस्त कर उनकी जमा अग्रिम राशि राजसात करने की तैयारी कर रही है।

कहां कितना बकाया ?
नगर के पुराने बस स्टैंड में बनाए गए शहीद भगत सिंह स्मारक कॉपलेक्स में लगभग ४० बकाए दारों द्वारा 6 करोड़ 71 लाख 7 हजार 222 रुपए अब तक जमा नहीं किए गए हैं। इसी तरह नगर के स्वामी
विवेकानन्द व्यावसायिक कॉपलेक्स भवन में 4 बकाएदारों द्वारा 30 लाख 54 हजार, नए बस स्टैंड में 2 बकाएदारों पर 19 लाख 90 हजार रुपए, गंज स्थित सरदार वल्लभभाई पटेल व्यावायिक कॉपलेक्स के 6 बकाएदारों पर 51 लाख 72 हजार 250 रुपए, सब्जी मण्डी स्थित पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी व्यावसायिक कॉपलेक्स के 5 बकाएदारों पर 23 लाख 37 हजार, और विवेकानन्द व्यावसायिक दुकानों के 5 दुकानदारों पर 11 लाख 67 हजार 250 रुपए बकाया है। यह बकाया राशि जमा करने में नगर के व्यवसाई और दुकानदार आनाकानी कर रहे हैं। इस मामले को लेकर नगरपालिका प्रशासन अब कड़ा रुख अपनाने की तैयारी कर रहा है, जिससे बकाया राशि जमा हो और नगर के विकास के कार्य कराए जा सकें।

जमा कराई जाएगी राशि
नगरपालिका सीएमओ बीएस चतुर्वेदी के मुताबिक व्यवसाइयों द्वारा दुकानों की नीलामी के दौरान अमानत राशि जमा कर दुकानें ले ली गई हैं, लेकिन लगभग 7 करोड़ रुपए से अधिक की राशि जमा नहीं की है। बकायादारों को राशि जमा करने नोटिस जारी किया गया है। अगर राशि जमा नहीं की गई तो राशि राजसात करने के साथ ही शर्तों के अनुसार दुकानें निरस्त कर दुबारा नीलामी कराई जाएगी।

Published on: