11 नवंबर 2026,

बुधवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बदलने के बाद ही गर्माने लगी राजनीति, जय-जय कमलनाथ से गूंजा शहर

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 27 Apr 2018, 4:00 PM IST

Madhya pradesh Congress president change news in hindi

शहडोल- गुरूवार का दिन मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी में बड़े बदलाव का दिन था, मध्यप्रदेश में कांग्रेस ने बड़ा फेरदबदल कर दिया, और प्रदेश में पार्टी की कमान पूर्व केंन्द्रीय मंत्री कमलनाथ को सौंप दी, कमलनाथ कांग्रेस पार्टी के दिग्गज और काफी अनुभवी नेता हैं।

कमलनाथ के कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष बनते ही मानो शहडोल के कांग्रेस कार्यकर्ताओं में भी एक अलग ही ऊर्जा आ गई हो, जिले की राजनीति गर्माते नजर आ रही है। कमलनाथ को प्रदेश अध्यक्ष बनाए जाने पर गुरुवार शाम को जय-जय कमलनाथ के नारों से पूरा शहर गूंजा।

सक्रिय दिखाई दिए नेता
कमलनाथ को मध्यप्रदेश कांग्रेस पार्टी के अध्यक्ष बनाए जाने पर जिले के कांग्रेस पार्टी के कार्यकर्ता सक्रिय दिखाई दिए और गुरुवार को ही शाम 7 बजे नगर के गांधी चौक में एकत्रित होकर एकता का परिचय देते हुए जश्न मनाया, जय-जय कमलनाथ के नारे लगाए, कार्यकर्ताओं को देखकर यही लग रहा था मानो उनमें एक अलग ही उत्साह आ गया हो, जाहिर सी बात है जब कैप्टन बदलता है तो बहुत कुछ बदल जाता है।

जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। इस दौरान जिला अध्यक्ष नीरज द्विवेदी, सुभाष गुप्ता, युवक कांग्रेस प्रदेश सचिव अजय अवस्थी, लोकसभा अध्यक्ष अनुज मिश्रा, सुमित गुप्ता, पूर्व नगर अध्यक्ष पीयूष शुक्ला, अभिषेक मिश्रा, प्रमोद जैन (पम्मू) वार्ड नंबर ८ के पार्षद प्रभात पाण्डेय डॉक्टर, आशीष तिवारी के अलावा अन्य पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

कैप्टन बदलते ही क्या बदलेगी जिले की राजनीति ?

कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष बदल चुके हैं अब अरुण यादव नहीं बल्कि कमलनाथ अध्यक्ष बनाए गए हैं, ऐसे में हर कांग्रेस कार्यकर्ता की नजर कमलनाथ के काम करने के तरीके पर रहेगी, कि आखिर कमलनाथ कैसा काम करेंगे?क्या बदलाव करेंगे? क्या शहडोल जिले के कांग्रेस पार्टी में भी बदलाव होगा, क्या जिले में अब कांग्रेस और सक्रिय होकर काम करेगी, अब कई सारे सवाल खड़े हो रहे हैं। और इसी को लेकर राजनीतिक सरगर्मी भी तेज हो गई है।