इस दौरान कोतवाली पुलिस ने आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त औजार छेनी, सब्बल, पेचकस, नुकीली सरिया जब्त किया है। पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार करके न्यायालय में पेश किया, जहां से जेल भेज दिया गया है। पुलिस की इस कार्रवाई में एसआई विकास सिंह, एएसआई राकेश सिंह बागरी, कामता प्रसाद पयासी, सुरेश कुमार, विमल मिश्रा, राजेन्द्र सिंह, चन्द्रप्रताप सिंह की भूमिका रही।