आरोपियों ने 30 हजार नकद, पासबुक व चेकबुक चोरी करना स्वीकार कियाशहडोल. धनपुरी थानान्तर्गत तीन दिन पूर्व स्कूटी में रखा झोला पार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त वाहन व नकदी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को नरेन्द्र कुमार वर्मन […]
आरोपियों ने 30 हजार नकद, पासबुक व चेकबुक चोरी करना स्वीकार किया
शहडोल. धनपुरी थानान्तर्गत तीन दिन पूर्व स्कूटी में रखा झोला पार करने वाले आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने आरोपियों से चोरी में प्रयुक्त वाहन व नकदी बरामद कर ली है। जानकारी के अनुसार 7 फरवरी को नरेन्द्र कुमार वर्मन 39 वर्ष निवासी वार्ड क्रमांक 2 बिलियस नंबर 1 धनपुरी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि वह बैंक से 30 हजार रुपए निकालकर स्कूटी से घर जा रहा था। गोप चौराहा स्थित अपने मामा के घर के सामने स्कूटी खड़ी कर बातचीत कर रहा था, इसी दौरान दो अज्ञात व्यक्ति बाइक से आए और स्कूटी पर रखा झोला लेकर भाग खड़े हुए। झोले में 30 हजार रुपए नकदी के साथ पासबुक एवं चेकबुक रखी हुई थी। पुलिस ने प्रकरण दर्ज कर क्षेत्र में लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की। इस दौरान संदिग्ध बाइक चिन्हित हुई, जिसकी पतासाजी कर वाहन स्वामी के पास टीम पहुंची। पूछताछ करने पर बाइक क्रमांक एमपी 18 जेडडी 9135 को ओमप्रकाश रावत निवासी कॉलेज कॉलोनी बुढ़ार को चलाने के लिए देना बताया गया। संदिग्ध ओमप्रकाश से पूछताछ की गई तो उसने अपने साथी मोनू सिंह गोंड निवासी चाका अमलाई के साथ मिलकर 30 हजार नकद, पासबुक व चेकबुक चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों के कब्जे से चोरी गई नकदी, 1 नग मोबाइल फोन व घटना में प्रयुक्त बाइक जब्त कर दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।
खनिज विभाग ने खनिज संपदा का अवैध खनन व परिवहन करते दो वाहन पकड़े हैं। ग्राम कंचनपुर के पास गिट्टी लोड डम्पर क्रमांक एमपी 18 जीए 1824 को रोककर पूछताछ की गई। पूछताछ के दौरान चालक ने अपना नाम बबलू बैगा निवासी जमुई बताया। वाहन चालक से गिट्टी परिवहन से संबंधित दस्तावेजों की मांग की गई, लेकिन उसने प्रस्तुत नहीं किया। खनिज विभाग की टीम ने संबंधित वाहन को शासकीय अभिरक्षा में खड़ा कराते हुए वाहन चालक एवं मालिक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया है। अग्रिम कार्रवाई के लिए न्यायालय में प्रस्तुत किया जाएगा। इसी प्रकार डम्पर क्रमांक एमपी 18 जेडएफ 0497 को रोककर तलाशी ली गई। डम्पर में रेत लोड थी, वाहन चालक ने आईएसटीपी प्रस्तुत किया। जांच के दौरान वाहन में क्षमता से अधित रेत लोड पाए जाने वाहन को खड़ा करा लिया गया। खनिज निरीक्षक अभिषेक पटले ने बताया कि वाहन चालक व मालिक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज कर लिया गया है।