10 अप्रैल 2026,

शुक्रवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

मरखी माता मंदिर के पास कोयले का अवैध उत्खनन करते जेसीबी जब्त

चालक व मशीन मालिक पर पुलिस ने मामला किया दर्जशहडोल. केशवाही पुलिस ने कोयला का अवैध उत्खनन करते एक जेसीबी मशीन जब्त करते हुए आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि मरखी माता मंदिर के पास कठना नदी किनारे मशीन से कोयला उत्खनन किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर […]

2 min read
Google source verification

चालक व मशीन मालिक पर पुलिस ने मामला किया दर्ज
शहडोल. केशवाही पुलिस ने कोयला का अवैध उत्खनन करते एक जेसीबी मशीन जब्त करते हुए आरोपियों पर मामला दर्ज किया है। पुलिस को जानकारी मिली कि मरखी माता मंदिर के पास कठना नदी किनारे मशीन से कोयला उत्खनन किया जा रहा है। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी करते हुए मौके से निखिल यादव 29 वर्ष निवासी ग्राम धुरवार को पकड़ा। पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि वह बिना किसी वैध दस्तावेज के कोयला निकाल रहा था। आरोपी ने खुलासा किया कि जब्त जेसीबी मशीन उसे अभयराज श्रीवास निवासी ग्राम धनौरा ने उत्खनन के लिए उपलब्ध कराई है। पुलिस ने मौके से मशीन व कोयला जब्त करते हुए चालक व मशीन मालिक के विरुद्ध खनिज अधिनियम के तहत कार्रवाई की।
पैरा के नीचे छिपाकर कोयला परिवहन करते ट्रैक्टर जब्त, चालक फरार

खनिज विभाग की टीम ने ग्राम चांपा से जब्त किया वाहन

खनिज विभाग ने कोयला का अवैध परिवहन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक ट्रैक्टर जब्त किया है। जानकारी के अनुसार बुधवार की रात करीब 8 बजे खनिज विभाग की टीम ग्राम नवलपुर धनगवां सहित आसपास के क्षेत्रों में निरीक्षण कर रही थी। इस दौरान ग्राम चांपा के पास एक ट्रैक्टर-ट्रॉली पैरा (पराली) के नीचे कोयला छिपाकर ले जाते हुए दिखा।
टीम वाहन को रोकने का प्रयास किया लेकिन चालक नहीं रुका और वाहन लेकर भागने लगा। टीम ने पीछा किया तो चालक वाहन छोडकऱ मौके से फरार हो गया। वाहन जब्त करते हुए टीम ने जांच की तो पैरा के नीचे छिपाकर कोयला ले जाते पाया गया। विभाग ने ट्रैक्टर सहित कोयला जब्त कर थाना सोहागपुर में खड़ा कराया है। खनिज अधिकारी राहुल सांडिल्य ने बताया कि वाहन मालिक की तलाश जारी है और उसके खिलाफ अवैध परिवहन का मामला दर्ज किया जाएगा। कार्रवाई खनि निरीक्षक अभिषेक पटले के नेतृत्व में हुई। गौरतलब है कि इसके पहले भी खनिज विभाग की टीम ने 3 अप्रेल को नवलपुर क्षेत्र से पैरा के नीचे कोयला का परिवहन करते एक ट्रैक्टर को जब्त किया था। नवलपुर सोन नदी के किनारे से लगातार कोयला का अवैध उत्खनन व परिवहन जारी है। प्रशासन अवैध खनन पर प्रतिबंध लगाने में नकाम साबित हो रहा है।