
शहडोल- जलसंरक्षण को लेकर पत्रिका महा अभियान अमृतं जलम् का रविवार को शहर के पॉलीटेक्निक तालाब में आगाज हुआ। तालाब की सफाई और कायाकल्प बदलने के लिए हर वर्ग के लोगों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इसमें आमवर्ग के साथ जनप्रतिनिधि, आला अधिकारी, डॉक्टर, इंजीनियर, समाजसेवी, पार्षदों के साथ महिलाएं और बच्चों ने भी भागीदारी निभाई। पत्रिका अमृतं जलम् को लेकर लोगों में अच्छा खासा उत्साह देखने को मिला।
सुबह 8 बजे ही हर वर्ग के लोग निर्धारित पॉलीटेक्निक तालाब पहुंच गए और श्रमदान किया। अमृतं जलम् के तहत सुबह साढ़े आठ बजे से तालाब में सफाई अभियान शुरू किया गया। श्रमदान में एक सैकड़ा से ज्यादा हाथ लोग शामिल हुए और चारों ओर सफाई करते हुए श्रमदान किया।
देखते ही देखते तालाब के चहुंओर फैली गंदगी साफ हो गई। उधर नगरपालिका की स्वच्छता टीम तालाब के भीतर घुसकर जलकुंभी निकालते हुए एक जगह पर एकत्रित किया। कोई फाबड़ा चलाया तो किसी ने उठाया तसला और कचरा पत्रिका अमृतं जलम् में अफसर, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी एक हो गए। उत्साह के साथ कोई अधिकारी ने फाबड़ा चलाया तो कोई जनप्रतिनिधि हाथ में तसला लेकर श्रमदान किया। अफसर, जनप्रतिनिधि और समाजसेवी एक के बाद एक करके तालाब की सफाई करते हुए जलकुंभी निकाली और एक जगह पर एकत्रित किया।
उत्साह के माहौल में तालाब में घंटोंभर सफाई का काम चलता रहा। संकल्प गूंजा, संरक्षित करेंगे तालाब तालाब को सहेजने और जल की बूंद बूंद को सहेजने के लिए पॉलीटेक्निक तालाब परिसर में संकल्प गूंजा। समाजसेवी, जनप्रतिनिधि, अफसर, बुजुर्ग, महिलाएं और बच्चों ने संकल्प लिया। लोगों ने शपथ ली कि तालाब को संरक्षित किया जाएगा। बाउंड्रीबाल और सुरक्षित की जाएगी। हर दिन मॉनीटरिंग करेंगे। इसके अलावा बारिश और व्यर्थ बहने वाले जल का संरक्षण करेंगे। लोगों ने शपथ पत्र भी भरा। कार्यक्रम में लोगों ने पत्रिका के महाअभियान अमृतं जलम् की जमकर सराहना की।
नपा और जनभागीदारी करेगी खर्च
कलेक्टर नरेश कुमार पाल ने पत्रिका अमृतं जलम् की सराहना की। कलेक्टर पाल ने कहा कि पत्रिका के इस प्रयास से निश्चित ही शहर के तालाबों को नई जान मिलेगी। प्रशासन को भी इससे काफी सहयोग मिलेगा। पत्रिका का यह प्रयास मील का पत्थर साबित हुआ है। नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे और कलेक्टर ने श्रमदान के बाद अमृतं जलम् के तहत पॉलीटेक्निक तालाब के कायाकल्प को लेकर प्लानिंग की। इस दौरान तय किया गया कि प्रशासन के जनभागीदारी समिति से 50 प्रतिशत राशि दी जाएगी और 50 प्रतिशत नगरपालिका तालाक के कायाकल्प के लिए खर्च करेगी।
श्रमदान में इनकी रही भागीदारी
जनप्रतिनिधियों के अलावा जिला प्रशासन के अधिकारी सहित सामाजिक संगठन और पार्षद सहित विभिन्न संगठनों के लोग शामिल होकर अभियान को सफल बनाए। अभियान मे नगरपालिका अध्यक्ष उर्मिला कटारे, उपाध्यक्ष कुलदीप निगम, कलेक्टर नरेश पाल, राजेन्द्र क्लब सचिव राजेश्वर उदानिया, पूर्व नपा अध्यक्ष प्रकाश जगवानी, नपा में नेता प्रतिपक्ष इशहाक खान, डॉ. जीएस परिहार, वार्ड पार्षद प्रभात पाण्डेय, संतोष लोहानी, भारत विकास परिषद की प्रांतीय अध्यक्ष मेघा पवार, सीएमओ विद्याशंकर चतुर्वेदी, समाजसेवी डा. एके श्रीवास्तव, रविन्द्र सिंह काकू, पूर्व पार्षद राजेन्द्र सिंह रवी, एडवोकेट अनिल खरे, अजय चपरा, राजा कटारे, सीएमओ विद्याशंकर चतुर्वेदी, नपा सहायक यंत्री बृजेन्द्र वर्मा, सफाई उपनिरीक्षक महेश साहू, नत्थूलाल नामदेव, महेन्द्र पाण्डेय, प्रदीप गुप्ता, शैलेष सिंह, मनोज, राकेश, रवी, राहुल, पियूष सिंह, मोटू सोनी, प्रीतम सोनी, इंजीनियरिंग कॉलेज छात्र उत्कर्ष नाथ गर्ग के अलावा शहर के कई सामाजिक संगठन के कार्यकर्ता और जन प्रतिनिधियों के अलावा वार्ड के सैकड़ों लोग मौजूद रहे।