शहडोल- तस्करों की दबंगई इतनी बढ़ गई है, कि अब उनमें पुलिस का भी खौफ नहीं है। तस्करों ने एक ऐसी ही घटना को अंजाम दिया है। जिसे जानकर आप भी खौफ में आ जाएंगे। दरअसल आधी रात को तस्करों ने पुलिस पर ही गाड़ी चढ़ाने का प्रयास किया, पुलिस ने रोका तो नहीं रुके, फिर पुलिस भी फिल्मी स्टाइल में पीछा करने लगी, जगह-जगह दूसरे थानों को प्वाइंट करती रही आगे-आगे तस्कर और पीछे-पीछे पुलिस, लेकिन आखिर में पुलिस को कामयाबी मिली और उन्होंने 70 किलोमीटर पीछा करने के बाद दबोचा।