10 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

जीप के अंदर बैठे बच्चे ने दबा दिया सेल्फ, गाड़ी हो गई स्टार्ट, जानिए फिर उसके बाद क्या हुआ ?

मंदिर के दर्शन करने गया था परिवार
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Akhilesh Shukla

•

Updated: 14 May 2018, 5:34 PM IST

accident crime news shahdol

शहडोल- यूं तो परिवार मंदिर में माता के दर्शन करने के लिए गया था, लेकिन वहां एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल खेल - खेल में जीप के अंदर बैठे एक मासूम ने गाड़ी का सेल्फ दबा दिया। देखते ही देखते जीप स्टार्ट हो गई और सामने खाना बना रही एक महिला और मासूम को चपेट में ले लिया। हादसे में दो लोग घायल हो गए।

हादसा रविवार की दोपहर लगभग तीन बजे के आसपास का बताया जा रहा है। पुलिस ने बताया कि राठौर परिवार के लोग केशवाही के पास स्थित मरखी माता मंदिर दर्शन के लिए गए थे। परिवार के कुछ लोग
मंदिर दर्शन कर रह थे और कुछ लोग वहीं खाना बना रहे थे। इसी दौरान जीप के भीतर एक बच्चा बैठा था, और पुलिस के अनुसार जीप चालक ने चाबी गाड़ी में ही लगी छोड़ दी थी।

इसी दौरान मासूम ने सेल्फ दबा दिया, जिससे जीप आगे बढ़ गई। और वहां एक बड़ा हादसा हो गया। बताया गया है कि जीप के सामने खाना बना रही महिला पूनम राठौर (24) और एक बच्चा अंशु चपेट में आ गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार जीप पूरी तरह हाथ में टक्कर मारते हुए आगे निकल गई थी। इस दौरान दोनों को गंभीर चोट आई है। घटना की जानकारी ग्रामीणों ने पुलिस और एंबुलेंस को दी। सूचना मिलते ही एंबुलेंस 108 के डॉ भगवन सिंह और पायलट राजेन्द्र मेहरा मौके पर पहुंचकर घायलों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया, जहां दोनों का इलाज चल रहा है।
----------------------------


खिड़की की ग्रिल तोड़कर किया था चोरी

शहडोल- शहर के सौखी मोहल्ला में खिड़की की ग्रिल तोड़कर चोरी की वारदात को अंजाम देने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार सौखी मोहल्ला में खिड़की से भीतर घुसकर बदमाशों ने वारदात को अंजाम दिया था। यहां से बदमाशों ने नकदी, सोने चांदी के जेवर के साथ ही मोबाइल पार कर दिया था। पुलिस ने पतासाजी के बाद मुखबिर की सूचना पर संदेही आकाश उर्फ दीपू तिवारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां पर आरोपी ने चोरी की वारदात को स्वीकार किया।

पुलिस ने बताया कि आरोपी आकाश ने अपने साथी शंकर पनिका के साथ मिलकर वारदात की थी। पुलिस ने आरोपी आकाश को हिरासत में लेकर मोबाइल जब्त किया है, जबकि फरार आरोपी शंकर की पतासाजी चल रही है। पुलिस की इस कार्रवाई में कोतवाली प्रभारी विकास सिंह, एएसआई राकेश बागरी, एएसआई रजनीश तिवारी, आरक्षक हीरालाल महरा की भूमिका रही।