
शहडोल। जिले में एक और युवक कोरोना पॉजिटिव मिला है। धनपुरी के कुदरा टोला निवासी २२ वर्षीय युवक दिल्ली से गुरुवार को फ्लाइट से जबलपुर आया। इसके बाद वह जबलपुर से चार पहिया वाहन से शहडोल आया। यहां आने के बाद वह सीधे मेडिकल कॉलेज शहडोल पहुंचा। इसके बाद मेडिकल कॉलेज में उसका सैंपल लेकर उसे आइसोलेट कर दिया गया। इसके बाद सैंपल की जांच में उसकी रिपोर्ट पॉजिटिव निकली।
कोरोना मरीजों की संख्या हुर्ई 22
इसी के साथ जिले में कोरोना मरीजों की संख्या बढ़कर २२ हो गई है। इसमें से १६ मरीज इलाज के बाद स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। बाकी मरीजों का मेडिकल कॉलेज शहडोल में इलाज किया जा रहा है। इधर युवक जिस फ्लाइट से सफर करके दिल्ली से जबलपुर पहुंचा था। उसमें कितने लोग सवार थे तथा जिस वाहन से वह शहडोल आया उसका चालक कौन यह स्वास्थ विभाग पता कर रहा है।
इनका कहना है
धनुपरी के कुदरा टोला निवासी दिल्ली से आया युवक कोरोना पॉजिटिव निकला है। युवक शहडोल आने के बाद सीधे मेडिकल कॉलेज में जांच कराने गया थ,जहां वह पॉजिटिव निकला।
डॉ राजेश पांडे, सीएमएचओ