शहडोल

अरे ये क्या यहां तो युवाओं के उद्यमी बनने में बैंक खड़ी कर रहे बाधाएं

पढि़ए पूरी खबर...

2 min read
Feb 18, 2018
Are these obstacles in the bank to become youth entrepreneurs here?

शहडोल- चुनावी वर्ष और वित्तीय वर्ष समाप्त होने के चलते उद्योग विभाग को टारगेट पूरा करने में पसीना छूट रहा है। सरकार मार्च से पहले संचालित तीनों योजनाओं से हितग्राहियों को जल्द से जल्द लाभांवित करने के निर्देश दे रहा है, वहीं दूसरी ओरबैंक युवाओं को लोन देनें में परेशानियां खड़ी कर रहे हैं। ऐसी स्थिति में युवाओं को रोजगार के लिए लोन मिलना मुश्किल दिख रहा है। बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के लिए सरकार ने उद्योग कार्यालय से जिले में तीन प्रकार की योजनाएं संचालित की जा रहीं हैं। मुख्यमंत्री स्वरोजगार, युवा उद्यमी और प्रधानमंत्री रोजगार सृजन योजना में अभी तक टारगेट पूरा नहीं हुआ है।

तीनों योजनाओं के हाल
उद्योग विभाग से मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना में हितग्राही 20 हजार से लेकर 10 लाख तक ऋण 15 से 30 प्रतिशत अनुदान के साथ ले सकता है। इस वर्ष इस योजना में लक्ष्य के 375 हितग्राहियों में से 317
प्रकरणों में राशि वितरित की गई है। वहीं दूसरी योजना मुख्यमंत्री युवा उद्यमी में 24 प्रकरणों में से 14 रोजगार ऋण दिए गए हैं। दूसरी योजना में युवा 10 लाख से 1 करोड़ तक ऋण ले सकते हैं। तीसरी योजना प्रधानमंत्री रोजगार सृजन कार्यक्रम में ८१ प्रकरणों का लक्ष्य था और 158.68 लाख रुपए वितरित होने थे, जिसमें से 16 प्रकरणों में राशि वितरित की गई है।

बैंकों में रुक जाती हैं युवाओं की फाइल
इन दिनों जिलेभर से लोग रोजगार ऋण लेने पहुंच रहे हैं। रोजगार कार्यालय से पास होकर प्रकरणों की फाइलें बैंक तक तो पहुंचती हैं, लेकिन नियमों और बैंक गारंटी के फेर में हितग्राहियों को लोन नहीं मिल पाता। युवा हितग्राही बैंक और उद्योग विभाग के चक्कर काटते नजर आते हैं। युवओं को ऋण देने के लिए बैंक टाल-मटोल करती हैं।

टारगेट पूरा करने का प्रयास जारी
शहडोल उद्योग विभाग की प्रबंधक राधिका कुशरो के मुताबिक टारगेट पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। बैंक अधिकारी व उद्योग विभाग के अधिकारी-कर्मचारी हितग्राहियों को लाभ देने के लिए प्रयास कर रहे हैंं। 31 मार्च तक टारगेट पूरा कर लिया जाएगा।

Published on:
18 Feb 2018 05:29 pm