6 मई 2026,

बुधवार

Patrika Logo
Switch to English
home_icon

मेरी खबर

video_icon

शॉर्ट्स

epaper_icon

ई-पेपर

जब विधायक की नहीं सुनी जा रही, तो आम जनता की क्या होगी सुनवाई ?

पढिए पूरी खबर..

2 min read
Google source verification
When legislator is not heard So what will general public be hearing

ब्यौहारी विधायक का धरना जारी, नहीं हो रही कोई सुनवाई

शहडोल- ब्यौहारी विधायक का धरना प्रदर्शन अभी भी जारी है, धरना प्रदर्शन का आज तीसरा दिन है। इस धरना प्रदर्शन में अभी तक कोई बड़ी सुनवाई नहीं हुई है। ऐसे में अब कई सवाल भी खड़े हो रहे हैं। जब विधायक की कोई नहीं सुन रहा है। तो आम जनता की क्या सुनवाई होगी। क्षेत्रीय समस्याओं को लेकर तीसरे दिन भी ब्यौहारी विधायक का धरना प्रदर्शन जारी है। दूसरे दिन मतलब शनिवार को इस बीच पीएचई के वरिष्ठ अधिकारी धरना स्थल पर पहुंचे। जहां उन्होने शीघ्र ही समस्याओं के समाधान को लेकर विधायक को आश्वस्त किया। इसके बाद भी विधायक का धरना दूसरे दिन भी जारी रहा।

उल्लेखनीय है कि तहसील ब्यौहारी की उप तहसील पपौंध अंतर्गत ग्रामीण अंचलो में अभी से जल संकट की स्थिति निर्मित होने लगी है। जिसे लेकर विधायक रामपाल सिंह द्वारा प्रशासनिक अधिकारियों को पत्राचार भी किया गया था। इसके बाद भी प्रशासन ने इस ओर ध्यान नही दिया। जिसके चलते शुक्रवार से विधायक रामपाल सिंह निपनिया पपौंध तिराहे में धरने पर बैठ गए हैं। इनका यह धरना दूसरे दिन भी जारी रहा। आगे भी जब तक समस्या का सही समाधान नही हो जाता तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रहेगा।

ये हैं मांगें
१- नल जल योजनाएं प्रारंभ की जाएं व हैण्डपंप में सुधार कार्य कराया जाए।
२- पपौंध क्षेत्र के ग्रामों में वाणसागर परियोजना के पानी से सिंचाई के लिये ७५० हेक्टेयर भूमि सिंचित करने का कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए।
३- हिरवार जलाशय से कृषकों को पानी उपलब्ध कराने के लिए नहर निर्माण कार्य प्रारंभ किया जाए।
४- ब्यौहारी से कटनी पहुंच मार्ग निर्माण के लिये वाणसागर जल भराव क्षेत्र में पुल निर्माण कार्य तत्काल प्रारंभ किया जाए।
५- पपौंध उप तहसील के विभिन्न ग्रामो में रह रहे परिवारों का सर्वे कराकर गरीब परिवारों का गरीबी रेखा में नाम जोड़कर सस्ते दर पर खाद्यान्न उपलब्ध कराने की व्यवस्था की जाए।
६- शासन प्राप्त भूखण्डो में विस्थापति परिवार मकान बनाकर रह रहे हैं। रोजगार उपलब्ध न होने के कारण इन्हे परेशानी का सामना करना पड़ रहा हे। इसके लिये उन्हे रोजगार उपलब्ध कराने के लिये पपौंध क्षेत्र में उद्योग स्थापित किए जाएं। जिससे लोगों को इसका लाभ मिल सके।