शहडोल

टिकट मांगा तो स्टेशन मास्टर ने ये क्या कर दिया ?

पढि़ए पूरी खबर

2 min read
Feb 18, 2018
Ask ticket What did the station master do?

टिकट मांगा तो स्टेशन मास्टर ने ये क्या कर दिया ?

शहडोल- एक यात्री को जल्दबाजी में टिकट मांगना उस वक्त महंगा पड़ गया, जब स्टेशन मास्टर ने एक साथी के साथ मिलकर बेरहमी से यात्री की पिटाई कर दी। मामला ब्यौहारी के विजयसोता रेलवे स्टेशन का है। मामले की शिकायत पीडि़त यात्री दिनेश कुमार तिवारी ने पपौंध पुलिस से की है। घटना शनिवार की सुबह की बताई जा रही है। पीडि़त दिनेश कुमार तिवारी ने पुलिस को बताया कि शनिवार को विजयसोता से कटनी जा रहा था।

ट्रेन का समय 7.41 था और ट्रेन आ चुकी थी। इसके बाद भी स्टेशन मास्टर द्वारा टिकट नहीं दी जा रही थी। पीडि़त ने बताया कि स्टेशन मास्टर चाय पी रहे थे और कुछ समय बाद टिकट देने की बात कही। पुलिस के अनुसार टिकट देरी से देने की बात को लेकर दोनों के बीच विवाद हो गया। देखते ही देखते गेस्ट स्टेशन मास्टर रियाज अहमद ने बेहरमी से पिटाई शुरू कर दी। इस दौरान युवक के सिर और हाथ पैर में काफी चोट आई है। यात्री किसी तरह स्टेशन मास्टर के कक्ष से बाहर निकलकर घटना की जानकारी डॉयल 100 को दी। सूचना मिलते ही पपौंध पुलिस मौके पर पहुंच गई और घायल को ब्यौहारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामला जीआरपी को भेज दिया है।

स्टेशन मास्टर ने की मारपीट
पपौंध थाना प्रभारी सुभाष दुबे के मुताबिक टिकट को लेकर स्टेशन माास्टर और यात्री के बीच विवाद हुआ था। स्टेशन मास्टर ने मारपीट की है। यात्री को गंभीर चोट आने पर अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मामला जीआरपी का होने के चलते ब्यौहारी जीआरपी को भेज दिया गया है।

------------------------------------------

नकदी और जेवर घर से चोरी
शहडोल - जयसिंहनगर थाना क्षेत्र के अंतर्गत सरिसताल गांव में बदमाशों ने एक घर का ताला तोड़कर नकदी और सोने चांदी के जेवर पार कर दिए। मामले की शिकायत रोहिणी प्रसाद ने पुलिस से की है। पीडि़त ने पुलिस को बताया कि घर का ताला तोड़कर बदमाशों ने आलमारी से नकदी और सोने चांदी के जेवर पार कर दिए हैं। इस दौरान आरोपियों ने 30 हजार रूपए का सामान पार कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।

Published on:
18 Feb 2018 11:50 am