3 नवंबर 2026,

मंगलवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

इस दिन से शुरू हो जाएगा होलाष्टक, इस दौरान शुभ कार्य में हो सकती है दिक्कत

जानिए कहां पड़ता है इसका विपरीत असर ?
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 17 Feb 2018, 3:37 PM IST

Holashtak will start from this day, can not do auspicious work

इस दिन से शुरू हो जाएगा होलाष्टक, नहीं कर सकते शुभ कार्य

शहडोल- इस बार एक मार्च को होली जलाई जाएगी। लेकिन उससे पहले ही 23 फरवरी से होलाष्टक प्रारंभ हो जाएंगे। होलाष्टक के दौरान आठ दिनों में कोई भी शुभ कार्य नहीं होंगे। ज्योतिषाचार्य पंडित राकेश शास्त्री के अनुसार होलाष्टक में अष्टमी को चंद्रमा, नवमी को सूर्य , दशमी को शनि , एकादशी को शुक्र, द्वादशी को गुरू, त्रयोदशी को बुध, चतुदर्शी को मंगल तथा पूर्णिमा को राहू उग्र स्वभाव में रहते हैं। इन ग्रहों के उग्र होने के चलते मनुष्य के निर्णय लेने की क्षमता पर विपरीत प्रभाव भी पड़ता है। कई बार मनुष्य सही निर्णय नहीं ले पाता है और हानि की संभावना बढ़ जाती है। यही कारण है कि इन आठ दिनों में किसी भी तरह के शुभ अथवा मांगलिक कार्यों पर रोक लगाई गई है।

होलिका पूजन करने के लिए होली से 8 दिन पहले होलिका दहन वाले स्थान को गंगाजल से पवित्र कर उसमें सूखे उपले, कण्डे, लकड़ी, घास व होली का डंडा स्थापित कर दिया जाता है। वहां पर होलाष्टक से लेकर होलिका दहन तक प्रतिदिन थोड़े-थोड़े लकड़ी और उपले डाले जाते हैं। भगवान शिव ने कामदेव को इसी तिथि में भस्म किया था।

होलाष्टक में ये वर्जित
पंडित शास्त्री का कहना है कि होलाष्टक में 16 संस्कारों को करना पूर्णत: निषेध माना गया है। यहां तक की अंतिम संस्कार के कार्य को भी करने से पूर्व शांति कार्य किए जाते हैं। वहीं गृह प्रवेश, मुंडन, गृह निर्माण कार्य आदि भी प्रारंभ नहीं कराए जाते हैं।

------------------------------------------

कंट्रोल रूम स्थापित
शहडोल - कलेक्टर नरेश पाल द्वारा मध्यप्रदेश लोकसेवा आयोग की 18 फरवरी को होने वाली राज्य सेवा एवं राज्य वनसेवा प्रारंभिक परीक्षा हेतु कंट्रोल रूम स्थापित करने के आदेश जारी किये गये हैं। आदेश में कहा गया है कि कलेक्टर कार्यालय के कक्ष क्रमांक 5 में कंट्रोल रूम स्थापित किया गया है ।जिसका दूरभाष क्रमांक 07652-245342 है। ा कंट्रोल रूम में अधीक्षक केएम चौधरी एवं भृत्य राजू प्रजापति की ड्यिूटी लगाई गई है।
-----------------------------
22 को लगेगा विद्युत उपभोक्ता शिविर
शहडोल - अधीक्षण अभियंता विद्युुत विभाग ने जानकारी दी है कि 22 फरवरी को वृत्त शहडोल में उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर लगाया जाएगा। जिसमे दोपहर 12 से 3 बजे तक कार्यपालन यंत्री संभाग शहडोल में, दोपहर 1 बजे से 3 बजे तक एवं कनिष्ठ यंत्री वितरण केद्र बुढ़ार में सुनवाई की जाएगी। सुनवाई में मीटर रींिडंग, बिलिंग, बिल वितरण, बिजली आपूर्ति, ट्रांसफार्मर से संबंधित शिकायतों का निराकरण किया जायेगा। शिविर मेंअध्यक्ष विद्युत उपभोक्ता शिकायत निवारण फोरम जबलपुर एके कुलश्रेष्ठ मौजूद रहेगे। कि आरोपियों ने घर का ताला तोड़कर नकदी और जेवर पार कर दिए हैं। बताया गया कि चोरी गई सामग्री की अनुमानित कीमत ३० हजार आंकी गई है। पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर लिया है।