
बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच शहडोल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर
शहडोल, होली पर्व के आते ही ट्रेनों में बढ़ती भीड़ और लंबी वेटिंग लिस्ट के बीच शहडोल के यात्रियों के लिए राहत भरी खबर है। त्योहार पर घर लौटने वाले यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और छात्रों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे ने होली फेस्टिवल स्पेशल ट्रेनों के संचालन की घोषणा की है।
इन विशेष गाडिय़ों के शहडोल, अनूपपुर व उमरिया स्टेशनों से होकर गुजरने से संभाग सहित आसपास के क्षेत्रों के यात्रियों को सीधी कनेक्टिविटी और अतिरिक्त सीटों का लाभ मिलेगा। रेलवे प्रशासन का मानना है कि इससे नियमित ट्रेनों पर दबाव कम होगा और यात्रियों को सुरक्षित व आरामदायक यात्रा का अवसर मिलेगा।
Updated on:
02 Mar 2026 11:56 am
Published on:
02 Mar 2026 11:56 am
Copyright © 2026 Patrika Group. All Rights Reserved.
