शहडोल

मरीजों से पूछा सफाई व्यवस्था का हाल, वार्ड में जाकर मरीजों की हिस्ट्री खंगाली

कायाकल्प फाइनल असेसमेंट के लिए जिला चिकित्सालय पहुंची तीन सदस्यीय टीमशहडोल. कायाकल्प के फाइनल असेसमेंट के लिए एनएचएम की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को जिला चिकित्सालय पहुंची। टीम के सदस्यों ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की। इसके बाद जिला चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधन, मरीजों की सुविधाओं व आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान […]

less than 1 minute read
Feb 19, 2026

कायाकल्प फाइनल असेसमेंट के लिए जिला चिकित्सालय पहुंची तीन सदस्यीय टीम
शहडोल. कायाकल्प के फाइनल असेसमेंट के लिए एनएचएम की तीन सदस्यीय टीम बुधवार को जिला चिकित्सालय पहुंची। टीम के सदस्यों ने अस्पताल प्रबंधन के साथ बैठक की। इसके बाद जिला चिकित्सालय में उपलब्ध संसाधन, मरीजों की सुविधाओं व आवश्यक व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान उन्होने मरीजों से चर्चा कर सफाई व्यवस्था, भोजन व उपचार के संबंध में जानकारी ली। साथ ही वार्डों में पहुंचकर मरीजों को दिए जाने वाले इलाज, तैयार किए जा रहे दस्तावेज उपलब्ध दवाइयों का बारीकी से परीक्षण किया। टीम में भोपाल से स्टेट क्वॉलिट कंसल्टेंट डॉ. विवेक मिश्रा, सीधी से कीर्ती शुक्ला व जबलपुर के डॉ. नीरज निगम शामिल रहे। तीनों सदस्यों ने ओपीडी, कैजुअल्टी एनसीबी, ऑपरेशन थिएटर, सर्जिकल व मेडिकल वार्ड, आईसीयू, एसएनसीयू सहित अन्य वार्डों का निरीक्षण कर वहां की व्यवस्थाओं के संबंध में जानकारी ली।

750 अंकों का असेसमेंट

सिविल सर्जन डॉ. शिल्पी सराफ ने बताया कि कायाकल्प का फाइनल असेसमेंट कुल 750 अंकों का होता है। इसमें हॉस्पिटल अपकीप के 100, सेनिटेशन एण्ड हाइजीन के 100, वेस्ट मैनेजमेंट के 100, इन्फेक्शन प्रिवेंशन एण्ड कण्ट्रोल के 100, सपोर्ट सर्विस के 60, हाइजीन प्रमोशन के 50, बियांड हॉस्पिटल बाउण्ड्री के 50, ईको फ्रेंडली के 90 व वॉश के 100 अंक होते हैं। इसी के आधार पर कायाकल्प की टीम अस्पताल परिसर की व्यवस्थाओं का आकलन कर रही है।

मरीजों के इलाज का डेमो

कायाकल्प की टीम ने सर्जिकल वार्ड में पदस्थ वार्ड ब्वाय से मरीजों के इलाज का लाइव डेमो कराया। ओपीडी में चिकित्सक से सेनेटाइजर के उपयोग के संबंध में जानकारी ली। इसके साथ ही टीम के सदस्यों ने अस्पताल में मरीजों के लिए बने सुविधाघरों की साफ सफाई व अन्य सुविधाओं का गहनता से निरीक्षण किया।

Published on:
19 Feb 2026 11:44 am
Also Read
View All

अगली खबर