
सिंहपुर थाना क्षेत्र के दूधी का मामला, अब तक नहीं हुई युवती की शिनाख्त
शहडोल. जिले के सिंहपुर थाना क्षेत्र अंतर्गत दूधी गांव स्थित मुडऩा नाला में अज्ञात युवती का शव मिलने से सनसनी फैल गई। रविवार दोपहर खेत में सिंचाई के लिए पहुंचे किसान की नजर नाले में पड़े संदिग्ध बोरे पर पड़ी, जिससे तेज दुर्गंध आ रही थी। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और बोरे को बाहर निकलवाया। बोरे के भीतर करीब 20 से 25 वर्षीय युवती का शव मिला, जिसे पत्थरों के साथ मजबूती से बांधा गया था। प्रारंभिक जांच में शव तीन से चार दिन पुराना बताया जा रहा है। घटना की जानकारी लगते ही मौके पर एफएसएल टीम पहुंची और साक्ष्य एकत्र कर अपने स्तर से जांच शुरू कर दी। पुलिस ने बताया कि बोरे मेें युवती के शव के साथ एक पत्थर भी बांधकर नाले में फेंका गया है, जिससे हत्या कर साक्ष्य मिटाने की साजिश की आशंका है। घटना के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल है।
पुलिस ने बताया कि मृतका के दाहिने हाथ पर डीआर का टैटू बना हुआ है, वहीं हथेली के पास ओम बना है। इन्हीं टैटू के आधार पर युवती के पहचान के प्रयास किए जा रहे हैं। पुलिस ने बताया कि सिंहपुर थाना में इस उम्र की किसी युवती की गुमशुदगी दर्ज नहीं है। पुलिस ने आसपास के थानों को भी घटना की जानकारी व फोटो भेज दी है। इसके साथ ही आसपास के जिलों से भी गुमशुदगी का रिकॉर्ड पुलिस खंगाल रही है।
इनका कहना
रविवार की दोपहर सूचना मिली थी कि दूधी के पास मुडऩा नाला में बोरे में बंधा शव पड़ा है, जिससे तेज दुर्गन्ध आ रही है, मौके पर पहुंचकर जांच की गई तो युवती का शव निकला, अभी तक शिनाख्त नहीं हो सकी है।
एमएल रहंगडाले, टीआई सिंहपुर
Published on:
16 Feb 2026 11:54 am
बड़ी खबरें
View Allशहडोल
मध्य प्रदेश न्यूज़
ट्रेंडिंग
