शहडोल

सावधान रहिए, कहीं आपके साथ भी न हो जाए ऐसा

पढि़ए पूरी खबर

2 min read
Jan 31, 2018

शहडोल- धोखे से एटीएम बदलकर अकाउंट से पैसे गायब कर देने की वारदात थमने का नाम ले रहा है। बल्कि बढ़ता ही जा रहा है। अभी कुछ दिन पहले ही शहडोल संभाग में एटीएम कार्ड बदलकर अकाउंट से पैसे उड़ाने की वारदात लगातार हो रही थी। और अब एक बार फिर से शहडोल संभाग में ही ये वारदात हुई है। जहां एक महिला का एटीएम कार्ड धोखे से बदलकर उनके कार्ड से शॉपिंग कर ली गई। जब अकाउंट से शॉपिंग हो गई। उसके बाद महिला को पता लगा कि उनके साथ बड़ा धोखा हो गया है।

कार्ड बदलकर कर ली शॉपिंग
सावधानी हटी दुर्घटना घटी, इसलिए अगर एटीएम कार्ड से पैसे निकालने जा रहे हैं। या कार्ड से लेनदेन कर रहे हैं। थोड़ी सावधान रहें। इतनी जल्दी किसी पर भी भरोसा ना करें। और ना ही किसी अनजान से मदद मांगे। नहीं ऐसी घटना आप के साथ भी हो सकती है। दरअसल बुढ़ार थाना अंतर्गत एक बुजुर्ग महिला से एटीएम कार्ड बदलकर ठगी करने का मामला सामने आया है। जहां एक बुजुर्ग महिला पैसे निकालने गई थी। जहां कुछ अज्ञात आरोपियों ने उनके साथ धोखाधड़ी करते हुए उनके खाते से 2 लाख रुपए की शॉपिंग कर ली।

ये भी पढ़ें

शुरु होने वाला है परीक्षाओं का महा समर

जानकारी के मुताबिक थाना बुढार के अमलाई चौक स्थित स्टेट बैंक एटीएम में रूगंटा कालोनी निवासी 61 साल की महिला जिनका नाम सैल बाला पांडे है। उनके पति का नाम बाबूराम पांडे है 24 जनवरी की सुबह करीब 11 बजे पैसे निकालने गई थी। जहां एटीएम में दो अज्ञात आरोपियों ने मदद के नाम पर महिला का एटीएम कार्ड ही बदल लिया। और कुछ देर बाद अज्ञात आरोपियों ने ऑनलाइन शॉपिंग कर 2 लाख रुपए खाते से उड़ा दिए। जब महिला को इसकी जानकारी लगी तो पीडि़ता ने बुढार थाने में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मामला कायम कर जांच शुरू कर दी है।

थोड़ी सी सावधानी से ऐसी घटना से बचा जा सकता है
अगर आप एटीएम कार्ड का इस्तेमाल करते हैं। तो पैसों के लेनदेने के वक्त थोड़ी सावधान रहें। क्योंकि थोड़ी सी सतर्कता आपको इस तरह की बड़ी ठगी से बचा सकता है। क्योंकि पिछले कुछ महीनों से शहडोल
संभाग में एटीएम बदलकर अकाउंट से शॉपिंग कर लेना या फिर अकाउंट से पैसे निकाल लेने की घटना बहुत ज्यादा हुई है। और लगभग सभी घटनाओं में असावधानी दिखी है। अगर एटीएम का इस्तेमाल करने वाले थोड़ी सी सावधानी बरत लेता तो ये ठगी नहीं होती। एटीएम का इस्तेमाल करते वक्त किसी भी अनजान पर भरोसा ना करें, और अगर आपकों एटीएम से पैसे निकालने में दिक्कत हो रही है। तो वहां खड़े किसी भी अनजान से हेल्प ना लें। अगर एटीएम से पैसे निकालने में आपको कठिनाई होती है तो अपने किसी परिचित को साथ लेकर जाएं। वहां किसी को भी अपना एटीएम ना दें। और ना ही किसी को अपना पिन कोड बताएं।

अगर बैंक के नाम पर किसी तरह के फर्जी कॉल आए और अगर आपसे कोई बैंक डिटेल मांगे तो बिल्कुल भी ना दें, नहीं आपके साथ धोखाधड़ी हो सकती है। अगर कोई दिक्कत है भी तो सीधे बैंक मैनेजर के पास जाकर कंसल्ड करें। वैसे भी बैंक कभी भी फोन पर बैंक डिटेल नहीं मांगता है। इसलिए हमेशा सावधान रहें। क्योंकि थोड़ी सी सावधानी आपको बड़ी ठगी से बचा सकती है।

ये भी पढ़ें

यहां सीईओ ने बदल दी परम्परा
Published on:
31 Jan 2018 11:58 am
Also Read
View All