
बड़ी खबर- घाटी में हुई दो बसों की जोरदार टक्कर, एक बस खाई में गिरी
शहडोल- बड़ी खबर अनुपपुर जिले के राजेंन्द्रग्राम के किरर घाटी से है। जहां घाटी में दो यात्री बसों के बीच आमने-सामने से जोरदार टक्कर हो गई। ये एक्सीडेंट इतना भयानक था। कि एक बस 50 फिट नीचे खाई में गिर गई। खाई मेें गिरने वाली बस में 50 से 60 यात्री सवार थे। इस घटना में अभी पुलिस ने 25 से अधिक लोगों के घायल होने की सूचना दी है। और 20 के गंभीर होने की जानकारी है। राहत कार्य जारी है। घायलों की संख्या बढऩे की संभावना है। हलांकि इस घटना में अभी किसी के भी हताहत होने की सूचना नहीं है।
-----------------------------
गोंदिया-बरौनी फिर 5 घंटे देरी से आई
शहडोल - गोंदिया-बरौनी एक्सप्रेस ट्रेन लगातार देरी से आ रही है। मंगलवार को सुबह ६ बजे शहडोल पहुंचने वाली गोंदिया-बरौनी ट्रेन पांच घंटे देरी से शहडोल पहुंची। इसके पूर्व सोमवार को भी गोंदिया-बरौनी अप डाऊन दोनों तरफ की ट्रेनें ४ घंटे देरी से आई थीं।
-----------------------------
शराबी ने मचाया उत्पात, मारपीट की
शहडोल- ब्यौहारी थाना क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक ९ में एक युवक ने शराब के नशे में जमकर उत्पात मचाया। मामले की शिकायत राधिका कोल ने पुलिस से की है। पीडि़ता ने पुलिस को बताया कि आरोपी उत्तम कुशवाहा शराब के नशे में घर के बाहर आकर हंगामा किया। आरोपी ने दरवाजा तोड़ते हुए अभद्रता करते हुए जातिगत अपमानित किया।
-----------------------------
उपभोक्ता शिकायत निवारण शिविर कल
शहडोल - विद्युत विभाग परिसर में विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याओं का त्वरित निराकरण करने के लिए 22 फरवरी को फोरम आयोजित की जा रही है। जिसमें दोपहर 1 से 3 बजे तक जबलपुर से आ रहे फोरम के अध्यक्ष विद्युत उपभोक्ताओं की समस्याएं सुनेंगे और उनका त्वरित निराकरण किया जाएगा।
------------------------------
सर्वर डाउन, आवेदकों को परेशानियां
शहडोल- डाक विभाग की निकली वैकेंसियों में ऑनलाइन आवेदन कर रहे आवेदकों को सर्वर डाऊन होने से असुविधा हुई। डाक विभाग से चालान जमा करने के बाद जब वह ऑनलाइन आवेदन सबमिट कराने पहुंचे तो सर्वर डाऊन होने की बजह से शाम उन्हें परेशानियां हुईं। सुबह से लेकर शाम तक सर्वर डाऊन रहा। अधिकांश आवेदक ऑनलाइन फार्म सबमिट नहीं करा पाए।