7 नवंबर 2026,

शनिवार

Patrika Logo
home_icon

होम

इनस्टॉल ऐप

ई-पेपर

video_icon

शॉर्ट्स

profile_icon

प्रोफाइल

यहां चल रहा था अवैध खनन, जानिए क्या हुआ जब हुई संयुक्त कार्रवाई ?

पिछले काफी समय से चल रहा था अवैध खनन
2 min read
Follow Patrika on Google News
Google source verification

शहडोल

•

image

Shiv Mangal Singh

•

Updated: 21 Feb 2018, 12:11 PM IST

Illegal mining was going on here,Know what happened...

शहडोल- सोहागपुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत श्यामडीह गांव में पिछले लंबे समय से रेत के अवैध खनन का सिलसिला चल रहा था। लगातार मिल रही शिकायतों के बाद खनिज विभाग और पुलिस की टीम ने संयुक्त कार्रवाई की। यहां पर व्यापक स्तर पर अवैध खनन चल रहा था।

टीम के दबिश देते ही खनन माफिया यहां से भाग निकले। हालांकि खनिज विभाग की टीम ने 11 वाहनों को जब्त किया है। खनिज अधिकारी फरहत जहां के अनुसार श्यामडीह खदान डीवीपीएल कंपनी के लिए स्वीकृत है। इसके ऊपरी हिस्से में माफियाओं द्वारा खनन कर परिवहन किया जा रहा था। जहां पर दबिश देकर परिवहन के पहले ही 11 वाहनों को पकड़ा है। विभाग ने गौण खनिज नियम 1996 के तहत प्रकरण तैयार किया है। प्रकरणों को कलेक्टर न्यायालय शहडोल में कार्यवाही के लिए भेज दिया गया है। वाहन क्रमांक एमपी 18 एच 1076 के मालिक बसमा बैगा की ट्राली, अयाज खान निवासी पटासी की ट्राली, जीतेंद्र तिवारी निवासी नंदना की ट्राली, इम्तियाज खान निवासी पटासी की ट्राली, सुशमिता मिश्रा निवासी सिंदुरी भर्री की ट्राली सहित 6 बिना नंबरों की ट्रैक्टर ट्राली को जब्त किया गया है।

बताया गया कि रेत खनन के बाद इन ट्रालियों के माध्यम से माफिया रेत को गांव से बाहर ले जाते थे। पुलिस ने इन वाहनों को जब्त कर लिया है। उधर परिवहन विभाग ने इन मालिकों की जानकारी खंगाल रही है। जिसके बाद वाहन मालिकों पर भी कार्रवाई की जाएगी।

निर्माण कंपनियों की आड़ में खनन का खेल
जिले में निर्माण कंपनियां व्यापक स्तर पर रेत का अवैध खनन करा रही हैं। पुलिस प्रशासन और खनिज विभाग के अफसर भी इस दिशा में चुप्पी साधे बैठे हैं। खनन कंपनियां अवैध खनन के बाद रेत का भंडारण करा रही हैं। इसके बाद भी अफसरों ने एक भी निर्माण कंपनी के भंडारण स्थल में पहुंचकर पड़ताल नहीं की। अधिकारियों की जांच में बड़े स्तर पर खनन का खेल उजागर हो सकता है। खदान और खरीदी की रेत बताकर निर्माण कंपनियां नदियों में अवैध खनन करा रही हैं।

इन जगहों में भी खनन का खेल
जिले में जगह जगह सोन और अन्य नदियों को माफिया छलनी कर रहे हैं। सुबह से देर रात तक यहां अवैध खनन का सिलसिला चलता है। नरवार, जयसिंहनगर ब्यौहारी, अमलाई, चाका खदान सहित अनूपपुर में माफिया नदियों से रेत निकाल रहे हैं लेकिन अफसर इस दिशा में कोई प्रभावी कार्रवाई नहीं कर रहे हैं।

इनका कहना है
खनिज अधिकारी फरहत जहां के मुताबिक श्यामडीह गांव से लगातार अवैध खनन और परिहवन की शिकायत मिल रही थी। पुलिस और खनिज विभाग की संयुक्त टीम ने कार्रवाई की। यहां पर 11 वाहनों को जब्त किया गया है। इसके अलावा निर्माण कंपनियों के खिलाफ भी कार्रवाई होगी।