शहडोल

भाजपा : बहुत दिन से अटकी थी कार्यकारिणी, अब हुई घोषणा

इस जिले की कार्यकारिणी में रखे गए सात उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री
2 min read
Jan 05, 2018
BJP: Stucked for a long time now announcement district Executive
BJP: Stucked for a long time now announcement district Executive

शहडोल. भाजपा की जिला शहडोल की बहुप्रतीक्षित कार्यकारिणी की घोषणा कर दी गई है। इसको लेकर काफी खींचतान चल रही थी। पहले काफी दिन तक कार्यकारिणी के नाम जिला अध्यक्ष इंद्रजीत सिंह छाबड़ा नहीं तय कर पाए, उसके बाद बहुत से भोपाल में अटकी हुई थी। अब प्रदेश अध्यक्ष नंदकुमार सिंह चौहान की सहमति के बाद पदाधिकारियों के नाम जारी कर दिए गए हैं। प्रदेश कार्यालय मंत्री सत्येंद्र भूषण सिंह ने शहडोल जिलाध्यक्ष को पत्र जारी करते हुए पदाधिकारियों की नियुक्ति संबंधी नामों पर सहमति दी है।
जिला कार्यकारिणी में सात उपाध्यक्ष, तीन महामंत्री और सात मंत्री शामिल किए गए हैं। इस कार्यकारिणी में नगर पालिका के पूव अध्यक्ष प्रकाश जगवानी और युवा मोर्चा के पूर्व जिलाध्यक्ष का नाम भी शामिल किया गया है। कार्यकारिणी सदस्यों की लिस्ट बाद में जारी की जाएगी।
बहुत दिन से चल रही थी खींचतान
कार्यकारिणी को लेकर बहुत दिन से खींचतान चल रही थी। भाजपा जिलाध्यक्ष पद पर इंद्रजीत सिंह छाबड़ा की नियुक्ति काफी दिन पहेल ही कर दी गई थी, लेकिन कार्यकारिणी के नामों को लेकर काफी दिन से खींचतान थी। इस पर सहमति नहीं बन पा रही थी। जातिगत समीकरण भी नहीं बैठ पा रहे थे। बहुत खींचतान के बाद जिलाध्यक्ष ने कार्यकारिणी भोपाल भेज दी थी, वहां भी बहुत दिन तक अटकी रही, लेकिन अब जाकर कार्यकारिणी के पदाधिकारियों की घोषणा की गई है। हालांकि सदस्यों की घोषणा अभी भी नहीं हो पाई है।
किसको क्या पद मिला
उपाध्यक्ष : केपी सिंह, काशी प्रसाद शर्मा, सतीश तिवारी, दौलत मंनवानी, कमल प्रताप सिंह, संजय मित्तल, प्रकाश जगवानी।
महामंत्री : पुष्पेंद्र सिंह (अनिल), रमेश कोल, राकेश पाण्डेय।
मंत्री : तीरथ प्रसाद शर्मा, जगदीश रजक, सुनीता तर्किहार, धीरू सिंह परिहार, अमित मिश्रा, लक्ष्मी प्रसाद गुप्ता, श्याम बाई।
अन्य पदाधिकारी
कोषाध्यक्ष-राजकुमार खरया, कार्यालय प्रभारी - पद्म खेमका, कार्यालय मंत्री- शीतल पोद्दार, मीडिया प्रभारी- राजेंद्र त्रिपाठी, सहमीडिया प्रभारी-संतोष शर्मा, आईटी सेल प्रभारी- देवेंद्र सिंह पटेल, आईटी सेल सहप्रभारी-शिव शुक्ला।

Published on:
05 Jan 2018 02:54 pm