शहडोल

वाहन रखने वाले सावधान, यहां एक रात में दो कार में लगी आग

पढि़ए पूरी खबर...
2 min read
Apr 25, 2018
Careful people, Two Car fire in one night

शहडोल- अगर आपके घर में भी वाहन है तो ये खबर आपके काम की है, क्योंकि वाहन रखने वाले अब सावधानी से रहें, अपने वाहनों की सुरक्षा बढ़ा दें, अगर रात में घर के बाहर वाहनों को रखते हैं तो सावधान हो जाएं। क्योंकि आपके वाहन के साथ रातों रात कुछ भी हो सकता है। और आपको पता भी नहीं लगेगा।

एक रात, दो कार में लगी आग


अब ये इत्तेफाक है, या फिर कुछ और लेकिन ये सच है एक ही रात में दो कार में आग लगी है, किसी ने लगाई है या अपने से लगी है ये किसी को पता नहीं, लेकिन आधी रात में फायर ब्रिगेड की टीम को सूचना मिली और टीम वहां आग बुझाने के लिए पहुंची। बताया जा रहा है कि एक कार शहर के फेमस मोहनराम तालाब के पास रखी थी, कार मालिक का घर वहीं पर है, ये कार गोविंदराम जेठानी की बताई जा रही है, ये फोर व्हीलर बुरी तरह से जल गई, किस कदर जली है इसका अंदाजा आप तस्वीरों में देखकर ही लगा सकते हैं। इस फोर व्हीलर के पीछे का पोर्सन पूरा जल गया है, अंदर की सीट भी जल चुकी है।

दूसरी फोर व्हीलर गाड़ी में जो आग लगी वो मोहनराम तालाब के थोड़ी आगे एकता धर्मशाला के पास रखी थी, वहां भी इसी रात को आग लगी, हलांकि इस कार में टायर पूरी तरह से जला है।

जब फायर ब्रिगेड को मिली सूचना
आग लगने की सूचना फायर ब्रिगेड को करीब 3.30 बजे तड़के सुबह मिली, फायर ब्रिगेड को ये सूचना पुलिस कंट्रोल रूम से मिली, जिसके बाद फायर ब्रिगेड को जैसे ही गाडिय़ों में आग लगने की सूचना मिली, फायर ब्रिगेड की टीम तुरंत मौके पर पहुंची।

गौरतलब है कि जहां भी कार में आग लगी है वो जगह बीच शहर में है, और इस तरह से एक ही रात दो कारों में आग लगना इत्तेफाक तो नहीं हो सकता, वो भी रात में, ऐसे में इस तरह की घटनाओं के बाद अब सावधान रहने की जरूरत है, शहर में जिस किसी के भी वाहन घर के बाहर रहते हैं वो सावधानी बरतें, कहीं उनके साथ भी ऐसी घटना ना हो जाए।

Updated on:
25 Apr 2018 12:31 pm
Published on:
25 Apr 2018 12:42 pm